खेल

Test cricket: टीम इंडिया के इन 3 बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रहा साल 2022, जानिए आंकड़े

Test cricket: टीम इंडिया ने इस साल का अपना आखिरी टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ खेला और उसमें जीत भी दर्ज की. भारत ने इस साल खेले सात मैचों में से चार में जीत हासिल की और तीन में हार झेलनी पड़ी. बात अगर भारतीय बल्लेबाजों की करे तो टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. विराट कोहली, केएल राहुल की फॉर्म कुछ खास नहीं रही और ना हीं उनके बल्ले से रन बने.

मगर निचले क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने मौके पर चौका लगाया और अपनी काबिलियत साबित की. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है. वो टीम इंडिया के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 200 के जोश में David Warner ने खोए होश, ‘रिस्की सेलिब्रेशन’ के कारण कर बैठे खुद को चोटिल

टीम इंडिया के इन 3 बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रहा साल 2022

टेस्ट में टीम इंडिया के हीरो रहे ऋषभ पंत

लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में बेशक इन दिनों ऋषभ पंत संघर्ष करते नजर आए. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के पास उनसे बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है. बांग्लादेश के खिलाफ भी पंत ने कई मौके पर टीम इंडिया की पारी संभाली है. ये बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है. वो इन दिनों कमाल के फॉर्म में हैं. उन्हें इस साल कुल सात टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने मौकों को भुनाते हुए 61.81 के शानदार औसत से 680 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे.

श्रेयस अय्यर की श्रेष्ठ बल्लेबाजी

इस साल मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन श्रेयस अय्यर ने किया. उन्हें पांच टेस्ट खेलने का मौका मिला और उन्होंने 60.28 की औसत से 422 रन बना दिए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन का रहा.

चेतेश्वर पुजारा का कमबैक

चेतेश्वर पुजारा ने इस साल अपनी खोई हुई फॉर्म वापस हासिल कर ली. उन्हें पांच टेस्ट मैच में मौका मिला और उन्होंने 45.44 की शानदार औसत से 409 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकले.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago