देश

Bareilly: बरेली में कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को दूर तक घसीटा, नोच-नोचकर ली जान

Bareilly: यूपी के कई जिलों में आवारा कुत्तों के काटने की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला बरेली के सीबीगंज के गांव बंडिया से सामने आया है. यहां खूंखार कुत्तों के झुंड ने दो साल की बच्ची पर हमला कर दिया और इस कदर पूरे शरीर को नोचा की उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास ही रोजाना की तरह खेल रही थी, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचते हुए घर से दूर ले गए. बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया.

बंडिया नहर के पास रहने वाले अवधेश गंगवार की दो साल की बच्ची मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी. अचानक उस पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. कुछ ही देर में कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया और खींचते हुए घर से दूर ले गए. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग उसे बचाने दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी. परिवार के लोग आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के शव को रात में ही गांव ट्यूलिया में रहने वाले अपने रिश्तेदार जुगेंद्र गंगवार के घर ले गए जहां उसकी अंत्येष्टि की गई. मासूम बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

पढ़ें इसे भी- UP Politics: जातिगत जनगणना पर भाजपा ने अखिलेश को घेरा, सांसद सुब्रत पाठक ने कहा- “पहले हो धार्मिक जनगणना”

दहशत में जी रहा है गांव

यहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि गांव में अवैध बूचड़खानों की वजह से ही कुत्ते हिंसक हो चुके हैं. अब भी कई जगह चोरी छिपे पशु काटे जाते हैं और उनके अवशेष खुले में फेंक दिए जाते हैं, जिन्हें खाकर कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं. जब उन्हें मांस नहीं मिलता तो वो बच्चों पर हमला कर देते है. इनके शिकार तमाम लोग जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं. सीबीगंज के गांव बंडिया में मंगलवार देर शाम कुत्तों के हमले में दो साल की मासूम की मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.

नगर निगम कान में डाले है रुई

यहां लगातार कई महीनों से इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. हाल ही में 15 बच्चों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं. इसके बावजूद नगर निगम के अफसर गांव वालों की फरियाद नहीं सुन रहे हैं और न ही कुत्तों को पकड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सीबीगंज के बंडिया गांव और पस्तोर कॉलोनी में कुछ ही दिन में पहले हिंसक कुत्तों के हमले में एक बच्ची और लड़के की जान जा चुकी है. छह वर्षीय मोरपाल और सात वर्षीय रोहिणी को कुत्तों ने उनके घरों के पास ही हमला करके मार डाला था. इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

28 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

44 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

52 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago