आस्था

रंगभरी एकादशी पर काशी में उड़ते हैं अबीर और गुलाल, जानें 2 या 3 मार्च कब है यह एकादशी और कौन सा मुहूर्त है शुभ

Rangbhari Ekadashi 2023: फाल्गुन माह में आने वाली रंगभरी एकादशी का हिंदू धर्म ग्रंथों में खास महत्व है. वैसे तो एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है, लेकिन इस एकादशी के दिन भगवान शिव शंकर और मां पार्वती का भी पूजन करने का विधान है.

बाबा भोलेनाथ के साथ उनके गण खेलते हैं होली

इस एकादशी को आमलकी एकादशी भी कहते हैं. भगवान शिव की नगरी काशी में इस दिन शिव भक्तों द्वारा रंग और गुलाल उड़ते हैं. इसके अलावा इस एकादशी पर बाबा भोलेनाथ का गुलाल से खास श्रृंगार किया जाता है. महादेव के गण उनके साथ होली खेलते हैं. माना जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर लाल गुलाब चढ़ाने से धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है.

रंगभरी एकादशी का भगवान शिव और मां पार्वती से है खास नाता

हालांकि रंगभरी एकादशी के समय को लेकर लोगों में काफी भ्रम है. ऐसे में वाराणसी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रामानुज के अनुसार आइए जानते हैं रंगभरी एकादशी किसी दिन पड़ रही है. वहीं यह भी जानते हैं कि वे शुभ मुहूर्त और योग कौन से हैं जिनमें अगर बाबा भोलेनाथ की पूजा की जाए तो मिलने वाला फल कई गुना हो जाता है.

कब है रंगभरी एकादशी

इस साल रंगभरी एकादशी जिसे आमलकी एकादशी भी कहते हैं की शुरुआत तो 02 मार्च को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से ही हो जाएगी, वहीं एकादशी तिथि का समापन अगले दिन 3 मार्च 2023 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर होगा. लेकिन आचार्य रामानुज कहते हैं चूंकि हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष ध्यान रखा जाता है इसलिए रंगभरी एकादशी का व्रत 03 मार्च को ही रखा जाएगा.

जानें रंगभरी एकादशी के दिन के शुभ मुहूर्त

रंगभरी एकादशी पर पूजा के लिए 3 मार्च को सुबह 08 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट का मुहूर्त अत्यंत ही शुभ है.

जानें इस एकादशी पर व्रत के पारण का समय

इस दिन 4 मार्च को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से लेकर सुबह ही 09 बजकर 09 मिनट के बीच व्रत का पारण किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Shani Pradosh Vrat 2023: इस दिन है शनि प्रदोष व्रत, शिव जी की कृपा से पूरे होते हैं अधूरे काम, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

कौन से शुभ योग बन रहे हैं इस दिन

इस एकादशी के दिन 2 मार्च को जहां सौभाग्य योग बन रहा है वहीं 03 मार्च को शोभन योग बन रहा है, इसके अलावा 3 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

5 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

13 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

43 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

44 minutes ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

49 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA लागू, भारतीय कारोबार और किसानों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…

56 minutes ago