बिजनेस

फिसलने के बाद गौतम अडानी की लंबी छलांग, 24 घंटों में कमाए 3,30,32,32,00,000 रुपए, मस्क भी हुए पस्त

Gautam Adani: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अमीरों की सूची में लगातार नीचे खिसकते जा रहे थे. एक वक्त दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे लेकिन अब उनके लिए राहत की खबर आई है.

मंगलवार के बाद बुधवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इसके बाद अडानी की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है. फोर्ब्स के Today’s Winner लिस्ट में गौतम अडानी सबसे ऊपर है. उन्होंने एक दिन में 3,30,32,32,00,000 रुपये कमाकर ये खिताब अपने नाम कर लिया.

बिलेनियर इंडेक्स में लगाई लंबी छलांग

एक दिन में हुई जबरदस्त कमाई के बाद बिलेनियर इंडेक्स में भी अडानी ने लंबी छलांग ली है. एक दिन पहले ही अडानी इस सूची में खिसकर 39वें स्थान पर पहुंच गए थे. हालांकि, अब उनकी संपत्ति 77.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और इसके बाद रैंकिंग में उन्होंने 7 स्थान की छलांग लगाई है.

गौतम अडानी एक तरफ जहां टॉप गेनर रहे. वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर, टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क टॉप लूजर्स में दूसरे स्थान पर रहे. एलन मस्क ने आज 1.2 अरब डॉलर की दौलत गंवा दी. जबकि दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति बर्नाड अर्नॉल्ट आज के टॉप लूजर रहे, जिन्होंने महज कुछ घंटों में ही 1.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: मार्च का महीना शुरू, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

पिछले दो दिनों में अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है. इसके पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से लगातार अडानी ग्रुप के शेयरों के गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह थमता नजर नहीं आ रहा था. इस रिपोर्ट के कारण ही अडानी को अडानी एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ का एफपीओ रद्द करना पड़ा था, जो फुल सब्सक्राइब्ड हो गया था. लेकिन, बुधवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही अडानी ग्रुप के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और कुछ घंटों में ही अधिकांश शेयरों का अपर सर्किट लग गया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

3 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

9 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

60 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

1 hour ago