UP News. उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी खत्म करने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना बना ली है. इसके तहत “परिवार आईडी”- अर्थात एक परिवार एक पहचान बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल https//familyid.Up.gov.in शुरू कर दिया गया है. इसकी मदद से प्रदेशवासी आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे.
सबसे बड़ी बात ये है कि इस पोर्टल के जरिए वो लोग भी लाभ उठा सकते हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. यूपी में कई ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र नहीं हैं. इनमें अधिकतर वो परिवार भी आते हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. इस पोर्टल की मदद के ऐसे परिवार अपनी आईडी बनवा सकेंगे और इसी आईडी की मदद से सरकार की योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगे. एक परिवार एक पहचान योजना के सभी परिवारों को एक विशिष्ट पहचान दी जाएगी. इस आईडी के जरिए यूपी के परिवारों का लाइव व्यापक डेटाबेस तैयार होगा.
ये भी पढ़ें- UP Police: यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी जारी, वर्दी में व्यक्तिगत पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
व्यस्क कर सकेंगे आवेदन
परिवार का कोई व्यस्क सदस्य स्वंय एवं परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से परिवार आईडी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. यदि कोई आवेदक फैमिली आईडी बनाने के लिए स्वयं आवेदन करता है तो किसी भी प्रकार का यूजर चार्ज देय नहीं होगा. जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन करने पर 30 रुपए शुल्क देना होगा. परिवार आईडी बनवाने के लिए आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की तरह होगी, जिसके तहत उल्लिखित परिवार एवं परिवार के सदस्यों का सत्यापन शहरी क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी द्वारा संबंधित लेखपाल के माध्यम से और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को परिवार आईडी बनवाने की जरूरत नहीं होगी. उनकी राशन कार्ड आईडी ही परिवार आईडी होगी.
3.59 करोड़ परिवारों को नहीं बनवानी होगी
शासनादेश के मुताबिक वर्तमान में यूपी में निवास कर रहे करीब 3.59 करोड़ परिवार एवं 14.92 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पा रहे हैं. इन परिवारों की राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी होगी. फैमिली आईडी पोर्टल https//familyid.Up.gov.in/portal/index.html के माध्यम से आईडी उपलब्ध कराई जाएगी. यह पोर्टल उन परिवारों को 12 अंकों की विशिष्ट परिवार आईडी प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है, जो राशन कार्ड धारक नहीं है. यहां वे स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को पोर्टल पर जोड़कर आवेदन कर सकते हैं. भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार आईडी से काफी मदद मिलेगी. जो परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे हैं, वे भी स्वेच्छा से फैमिली आईडी प्राप्त कर सकते हैं. परिवार आईडी के लिए बनाई गई कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न विभागों के डेटाबेस को जोड़ा जाएगा. ऐसे में विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन करते समय वांछित अभिलेखों को स्कैन कर अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी.
-बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र आसानी से इसके जरिए आवेदन कर पाएंगे.
-इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ भी आसानी से लिया जा सकेगा.
-यूपी में रहने वालों को फ्री या सस्ता राशन भी इसी पोर्टल के माध्यम से मिलेगा.
-सरकार की सभी योजनाओं का लाभ इसी पोर्टल के जरिए दिया जाएगा.
-जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वो इस पोर्टल के जरिए आईडी बनवाकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.
-परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकार अवश्य रोजगार देगी.
यह मिलेगा लाभ
इस आईडी से परिवार के किसी एक सदस्य द्वारा जाति/निवास प्रमाण पत्र आदि प्राप्त करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा आवेदन करने की स्थिति में आसानी से बिना किसी परेशानी के प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकेगा.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…