पीड़ित से मिलतीं स्मृति ईरानी
UP News: केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद स्मृति ईरानी दो दिन के दौरे के तहत उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंची हैं. वह दिल्ली से लखनऊ तक हवाई जहाज से आईं और इसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए अमेठी पहुंची हैं. यहां सबसे पहले उन्होंने मुसाफिरखाना के भददौर गांव जाकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है और मृतक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की है. इसके साथ उनका पूरा सहयोग करने का भरोसा भी जताया है.
बता दें कि मुसाफिरखाना के भददौर गांव में 28 फरवरी को चुनावी रंजिश में चाचा-भतीजे की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद वह मुसाफिरखाना के ही निजामुद्दीन पुर गांव पहुंचीं. यहां एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान गुरूशरन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यहां पीड़ितों से मिलते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार में रह रहे संतराम यादव की आंख में दिक्कत होने के चलते स्मृति ईरानी ने इलाज के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया है. इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है. इस मौके पर वह पीड़ित के परिवार के बच्चों को दुलार दिखाती भी दिखीं.
पढ़ें इसे भी- लालू यादव के परिवार पर छापेमारी पर खड़गे का बयान, बोले ‘पानी सिर से ऊपर चला गया’
इसके बाद वह जामो के अचलपुर गांव पहुंची हैं, जहां पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह के घर पहुंची और अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त की. कुछ दिन पूर्व दादा तेजभान सिंह की पुत्रवधू का निधन हो गया था. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने दादा तेजभान सिंह ने मुलाकात कर हाल जाना और स्वास्थ्य के विषय पर चर्चा की. इसके साथ उनकी पुत्रवधू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही स्मृति ईरानी ने दादा तेजभान सिंह के भतीजे से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार के अन्य लोगों से भी मुलाकात की. मुलाकात के बाद कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक में शामिल हुईं और अधिकारियों को इस सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
इसके बाद वह गौरीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व.जय नारायण तिवारी के घर पहुंचीं. यहां से निकलकर केंद्रीय मंत्री इंदिरा गांधी पीजी कालेज में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक की अध्यक्षता की और 11 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इसी पड़ोसी संवाद कार्यक्रम किया. मोटे अनाज को लेकर
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…