देश

UP News: H3N2 का खतरा, राजधानी में बढ़ी सतर्कता, लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीज

UP News: लखनऊ में इंफ्लुएन्जा वायरस के ए सबटाइप एच3एन2 का खतरा बढ़ रहा है. देश में दो मौतों के बाद यूपी में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है. सभी सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है, जिसमे भी यह लक्षण दिखाई दे रहा है, उसके सैम्पल क़ो जाँच के लिए भेजा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजीएमयू में रोजाना भेजे जा रहे मरीजों के सैंपलों की जांच में करीब 20 से 30 फिसदी में वायरस मिल रहा है. इसी के साथ सरकारी अस्पतालों में भी इससे मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीज पहुंच रहे हैं.

जानकारी सामने आई है कि, सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में एच3एन2 वायरस जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है. डॉक्टर इन्हें सामान्य वायरल का मरीज मानकर ही इलाज कर रहे हैं. हालांकि, इन्हें ठीक होने में दो हफ्ते से अधिक का समय लग रहा है. एक आंकड़े के मुताबिक, बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 300 मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं. वायरल के इलाज से इन्हें खांसी से राहत नहीं मिल रही है. सिविल अस्पताल की ओपीडी में करीब 150-200 मरीज आ रहे हैं. इनमें से कई को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी बताई है. लोकबंधु अस्पताल रोजाना पहुंचने वाले मरीजों की तादाद भी 200 से अधिक की सामने आ रही है. जिस मरीज में लक्षण दिखाई दे रहे उनकी जाँच की जा रही है. केजीएमयू के लैब में हर रोज सैंपल आ रहे हैं, जिसमें से एच3एन2 के मरीज भी निकल रहे हैं. केजीएमयू के मिडिया प्रभारी डॉ संतोष कुमार ने बताया की ओपीडी में मरीजों की स्क्रीनिग की जा रही है.

पढ़ें इसे भी- शहीदों की पत्नियों को हिरासत में लेने के मामले में सियासत गरमाई, गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन

विशेषज्ञों की मानें तो संक्रमण दर होली के बाद बढ़ी है. त्योहार पर एक-दूसरे से लोगों का मिलने इसमें सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है. यह वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से भी फैलता है. ऐसे में बीमार लोगों के संपर्क से बचें. छींकते या खांसते वक्त मुंह ढक ले. केजीएमयू के मिडिया प्रभारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि एच3एन2 वायरस की जांच की सुविधा केजीएमयू में है. रेस्पिरेटरी के जो मरीज होते हैं उनमे इसकी सम्भावना ज्यादा होती है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

47 minutes ago

रूस में 16 साल के ‘भारत के AI किड’ के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन: पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को सराहा

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…

51 minutes ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

1 hour ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

1 hour ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

2 hours ago