देश

UP News: एटा सांसद के निजी सचिव के बड़े भाई से अभद्रता, चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सांसद राजवीर सिंह के निजी सचिव के बड़े भाई के साथ मांट टोल प्लाजा पर अभद्रता की खबर आई है. इसके बाद चौकी प्रभारी समेत तीन को निलम्बित कर दिया गया है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों ने मारपीट कर उनके पास जो नगदी थी, उसे छीन लिया. यही नहीं, उसके बाद उनका शांतिभंग में चालान भी कर दिया. सांसद की शिकायत पर एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है. पीड़ित ने चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाना मांट में प्रार्थना पत्र दिया था.

मिली जानकारी के मुताबिक थाना नौहझील क्षेत्र के गांव आंधरे की गढ़ी निवासी वीर बहादुर सिंह 17 फरवरी की शाम को कैंटर में बैठकर मथुरा के लिए आ रहे थे. यहां मांट टोल प्लाजा पुलिस चौकी प्रभारी रजत दुबे ने कैंटर को रोक लिया गया. वीर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि उनको रोकने के बाद चौकी प्रभारी, सिपाही कुलदीप व शुभम और एक अन्य ने उन्हें पकड़ लिया और फिर पुलिस चौकी ले गए. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने चालक और अन्य सवारियों को पैसे लेकर छोड़ दिया, जबकि उनको पहले बुरी तरह मारा और उनके पास 1200 से अधिक रुपये थे, जिसे छीन लिया गया. इतने में भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने शांति भंग में मेरा चालान कर दिया.

पढ़ें इसे भी –Lucknow: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी में छात्रों को शिवाजी की जयंती मनाने से रोका, वार्डन ने जबरन हटवाई तस्वीर, वीडियो वायरल

वीर बहादुर सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने छोटे भाई मान सिंह फौजदार को दी. बता दें कि मानसिंह एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के निजी सचिव हैं. निजी सचिव ने अपने भाई के साथ हुई घटना की जानकारी सांसद को दी. इस पर सांसद ने इस मामले की शिकायत एसएसपी शैलेश पांडेय से की. एसएसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी एवं दो सिपाही को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर थाना मांट प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित ने जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

20 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

20 minutes ago