देश

यूपी के अधिकारी महापरिषद ने मुख्य सचिव को बताई मुख्य समस्याएं

UP News: आबादी के मामले में सबसे बड़े प्रदेश में जहां कर्मचारियों की संख्या आबादी की लिहाज़ से कम लेकिन व्यवस्था के लिहाज़ से ज्यादा है वहां कर्मचारी संगठनों की संख्या भी ज्यादा. जीतने विभाग उतने संगठन, उसके अन्दर भी सबका अपना अलग – अलग संगठन लेकिन इन सभी संगठनों को मिलाकर यूपी के अधिकारियों का एक “उत्तर प्रदेश अधिकारी महापरिषद (उपाम)” है जिसका हाल ही में चुनाव हुआ था.

अब नये पदाधिकारी कितनी नई क्रांति कर पाते हैं, यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन प्रयास हो रहे हैं जिसके बारे में UPAAM के नवीन केन्द्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मण्डल की यूपी के मुख्य सचिव (Chief Secretary of Uttar Pradesh Government) से वार्ता से पता चलता है. यूपी में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित अधिकारियों की एक शिकायत डीपीसी को लेकर बनी रहती है. यह संगठन इन शिकायतों को दूर कराने के लिए सरकार, शासन और संगठन का कैसे गठजोड़ कर पाता है यह वक्त के साथ साफ हो जाएगा.

अब जब उपाम की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) से मिले तो उन्होंने सबको बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी की कार्य प्रणाली से जनहित को अवश्य लाभ होगा. मुख्य सचिव का इतना कहना था कि मौके पर चौका मारते हुए महापरिषद के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा विभिन्न सेवा संवर्गो की लम्बित समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षण किया गया, जिसपर मुख्य सचिव द्वारा सभी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कराकर उनका शीघ्र निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया गया.

महापरिषद के प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष डा• सचिन चन्द्रा वैश्य (Dr Sachin Chandra Vaish), वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीके मंगलम् (CK Manglam), प्रधान महासचिव आशीष यादव (Ashish Yadav), सह प्रधान महासचिव दिव्येन्द्र शेखर गौतम (Divyendra Shekhar Gautam) एवं सचिव जितेन्द्र तिवारी (Jitendra Tiwari) उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

28 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

30 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

34 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

40 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

48 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

51 minutes ago