रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
Mau News: रेलवे को यातायात और सामान उधर से उधर भेजने के लिए सबसे आसान माध्यम माना जाता है इसलिए ही औद्योगिक शहरों से पूरे देश में रेल कनेक्टिविटी देने के लिए काम करती है.
यूपी का पूर्वांचल यूं तो वर्तमान समय में औद्योगिक तौर पर पिछड़ा हुआ है लेकिन उसके बावजूद पूर्वांचल के मऊ, मुबारकपुर और बनारस में साड़ी का बड़ा व्यापार है तो वहीं भदोही में कालीन के भी उद्योग फल फूल रहे हैं. बनारस और भदोही से देश की आर्थिक नगरी मुम्बई के लिए कई ट्रेने हैं लेकिन मऊ और मुबारकपुर से मात्र एक सीधी ट्रेन है जो उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ – शाहगंज- मुंबई वाया प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर मुंबई जाने हेतु एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस संचालित है, जो कि मऊ से मुंबई तक वाया प्रयागराज, कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, सूरत होकर मुम्बई जाती है. पूर्वाेत्तर रेलवे के इस रूट पर यात्रियों की अधिकता है जिसकी वजह से आमजन के साथ – साथ व्यापारियों को सामान भेजने और मंगवाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
यात्रियों की समस्याओं को देखकर यूपी सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने मऊ से मुम्बई को रेल कनेक्टिविटी से और करीब लाने का प्रयास किया और ए के शर्मा के प्रयासों के चलते मऊ – मुम्बई एक्सप्रेस कल 22 नवम्बर को चल गई.
बुधवार के दिन मऊ जंक्शन से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअली और यूपी सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा हरी झंडी दिखाकर संचालित किया गया. यह ट्रेन मऊ जंक्शन से शुरू होकर मोहम्मदाबाद गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज से होकर मुंबई जाएगी.
ट्रेन के शुरुआत के लिए आयोजित कार्यक्रम में मऊ समेत पूर्वांचल के कई जनपदों के लोग उमड़ पड़े. जीतने लोग उतनी नई मांग, लोग मंत्री ए के शर्मा तक येन केन प्रकारेण अपनी अलग – अलग मांग पहुंचाने लगे. लोगों का कहना था कि ए के शर्मा ने राजनीति में आने के बाद मऊ से यह तीसरी ट्रेन चलवाई है इसलिए उनसे उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं. स्थानीय लोगो का कहना है कि ए के शर्मा जब मऊ जाते हैं मऊ की जनता को कुछ ना कुछ देकर ही आते हैं.
मऊ – मुम्बई एक्सप्रेस के चलने से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलनी तय मानी जा रही क्योंकि यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से होने वाले व्यापार को गति मिलेगी और उद्योग में सुधार होगा. इस नौकरी पेशा लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…