देश

UP News: सॉल्वर गैंग को UP STF ने दबोचा, 14 को किया गिरफ्तार, कान के अंदर डिवाइस लगाकर कराते थे नकल, ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़

UP News: सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर पेपर आउट करने, साल्वर बैठाने एवं अन्य माध्यमों से नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों, साल्वरो, एवं अभ्यर्थियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसटीएफ एक साल्वर के कान के अंदर से डिवाइस निकालते हुए दिखाई दे रही है. इसी की मदद से साल्वर गिरोह नकल करवाते थे. एसटीएफ ने बरेली सहित अन्य जिलों से 14 साल्वर गिरफ्तार किए हैं.

बता दें कि आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक आदि पदों के लिए परीक्षा का सोमवार को आयोजन था, जिसमें सेंधमारी के लिए सॉल्वर गिरोह पहले से ही सक्रिय हो गया था, लेकिन इसी के साथ ही यूपी एसटीएफ भी सक्रिय थी. इस सम्बंध में बरेली एसटीएफ के प्रभारी डीएसपी अब्दुल कादिर और इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह 15 दिन से ही सर्विलांस के जरिये गिरोह की टोह ले रहे थे. इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद सोमवार को बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के पहले दिन एसटीएफ की टीम ने छापा मार कर सॉल्वर गिरोह को दबोच लिया.

जानकारी सामने आ रही है कि, इसमें मुरादाबाद निवासी सरगना के साथ ही अभ्यर्थी और बिहार के सॉल्वर सहित सात लोग शामिल हैं. एसटीएफ ने दावा किया है कि परीक्षा देने से पहले ही गिरोह को दबोच लिया गया है. एसटीएफ की टीम ने आरोपियों के पास से कार और तमाम फर्जी प्रमाणपत्र बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें- कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी को किया ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद, एक जवान घायल

इस तरह दबोचे गए आरोपी

जानकारी सामने आ रही है कि, सोमवार दोपहर की पाली में परीक्षा होनी थी, लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ ने रिठौरा कस्बे में एक परीक्षा केंद्र के बाहर पहरा बिछा दिया था और निगरानी शुरू कर दी. टीम ने देखा कि कुछ देर बाद एक नीले रंग आई. इस पर टीम ने कार को रोका तो उसमें बैठे लोग उतरकर भागने लगे. इस पर टीम को शक हो गया और फिर यहां से सातों आरोपियों को दबोच लिया. इसी तरह टीम ने प्रदेश के अन्य जिलों से भी सात साल्वरों को गिरफ्तार किया है. इस तरह से कुल 14 साल्वरों को दबोचने में एसटीएफ को सफलता मिली है.

नाजिम हुसैन है गिरोह का सरगना

टीम ने साल्वरों से हाफिजगंज थाने में पूछताछ की तो मालूम चला कि मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सुंदर नगर का रहने वाला नाजिम हुसैन गिरोह का सरगना है. साथ ही नाजिम का भाई मोनिस, नाजिम का सहयोगी उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के पैगा फार्म काशीपुर निवासी कुलदीप भी पकड़े गए. वहीं टीम ने अभ्यर्थी के तौर पर मुरादाबाद के शक्ति खेड़ा थाना भगतपुर निवासी मुकेश कुमार फौजी और मुरादाबाद के ही थाना सिविल लाइंस के विशनपुर निवासी जाबिर अली को हिरासत में लिया है और बिहार से भी दो साल्वर गिरफ्तार किए गए हैं.

यूपी एसटीएफ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के गया जिले के संजीव कुमार और बिहार के ही नालंदा जिले के नीरज कुमार की पहचान साल्वर के तौर पर हुई है. इस पूरे मामले को लेकर टीम ने जानकारी दी कि साल्वरों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है. आरोपियों की कार को सीज कर दिया गया है. इसी के साथ उनके पास से सात मोबाइल फोन, फर्जी प्रवेश पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सिम कार्ड और 34,460 रुपये बरामद किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

34 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

38 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

1 hour ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago