देश

UP News: गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के बीच ‘नया नोएडा’ बसाए जाने का रास्ता साफ, NOIDA में विकास कार्यों को लगेंगे पंख, 80 गांवों को लेकर बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर में रहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी सामने आई है कि ग्रेटर नोएडा से आगे बुलंदशहर के रास्ते में एक नया नोएडा बसाए जाने का खाका तैयार किया गया है. इसको लेकर नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक कल ही हुई है. इसी में ये बड़ा और अहम फैसला लिया गया है. इसके बाद गौतमबुद्धनगर में दादरी सिकंदराबाद की तहसील के 80 गांव को नोएडा विकास प्राधिकरण में जोड़ दिया गया है. ये सभी गांव नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिए गए हैं और अब इन्हीं गांव क्षेत्रों में दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना का निवेश क्षेत्र विकसित किए जाने की योजना है.

मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा लोकेश एम ने बताया कि, इस सम्बंध में प्रस्ताव बनाकर डीएमआईसीडीसी की तरफ से नोएडा अथॉरिटी को दिया गया था और फिर प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश शासन के पास भेज दिया गया था. अधिकारियों के मुताबिक प्रस्ताव को लेकर राज्यपाल की ओर से मंजूरी मिल गई है और अब गौतमबुद्धनगर की दादरी और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के 80 गांव को नोएडा प्राधिकरण का हिस्सा होने का रास्ता साफ हो गया है.

ये भी पढ़ें- 14 अगस्त पर मेजर गौरव आर्या ने Pakistan को बोला, “हैप्पी बर्थडे बेटा”, वायरल मीम्स पर लोगों ने कहा- भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे

मीडिया सूत्रों की मानें तो नोएडा ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण को 5000 करोड़ रुपये का और यमुना प्राधिकरण को करीब ढाई हजार करोड़ रुपए का कर्ज दे रखा है और इसी कर्ज के बदले में नोएडा प्राधिकरण ने दोनों प्राधिकरण से विकास कार्यों के लिए जमीन की मांग की थी, लेकिन दोनों प्राधिकरण की ओर से उनको मना कर दिया गया. नोएडा के विकास के लिए सरकार की ओर ये प्लान किया गया और अब ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर के 80 गांव नोएडा अथॉरिटी में मिलाकर विकास कार्य किए जाएंगे. बता दें कि इसको लेकर गैजेट नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है.

वहीं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आगे बुलंदशहर के गांवों को लेकर एक जानकारी साझा की और बताया कि करीब एक दशक पहले बुलंदशहर के इन तमाम गांव को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में समाहित कर दिया गया था, लेकिन बाद में बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण को तोड़ दिया गया और फिर दो अलग-अलग प्राधिकरण बना दिए गए. उन्होंने आगे बताया कि इसी वजह से इन गांवों को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से हटाकर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के साथ ही खुर्जा विकास प्राधिकरण में शामिल कर दिया गया था. उन्होंने आगे बताया कि गांव में गौतमबुद्धनगर से 20 और बुलंदशहर के 60 गांव शामिल हैं. चूंकि अब ये 80 गांव नोएडा को दिए जाने को लेकर सरकार की ओर से ही आदेश आ गया है तो नोएडा में विकास की तमाम योजनाएं लागू की जा सकेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

25 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

28 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

41 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

42 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

57 minutes ago