देश

Lucknow Traffic Alert: 15 अगस्त को लखनऊ में इन सड़कों पर जानें से बचें, आज शाम से ही लागू हो जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन

Lucknow Traffic Alert: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी यूपी में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. घर से निकलने से पहले एक बार इसे जरूर देख लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है. 15 अगस्त को लेकर लखनऊ में तैयारी पूरी हो चुकी है. इसी बीच यातायात को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. 15 अगस्त यानी मंगलवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. हालांकि ये डायवर्जन आज शाम 5 बजे से ही लागू हो जाएगा जो कल 3 बजे या कार्यक्रम संचालन तक लागू रहेगा.

बता दें कि 15 अगस्त के अवसर पर विधानभवन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के चलते इस ओर से होकर जाने वाले सभी मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन में जानकारी दी गई है कि सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति होगी और वैकल्पिक मार्ग का आभाव होगा. ऐसे में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एंबुलेंस, स्कूली वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा. इसी के साथ जाम में फंसे होने की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Independence Day: तिरंगे वाली साड़ी, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों के साथ सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा, Video Viral

इस तरह रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था

बन्दरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गोल्फ क्लब या एसएओवर ब्रिज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा.

इसी के साथ लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केन्द्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेण्डी की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा बल्कि बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब अथवा एसएओवर ब्रिज होकर अपने मार्ग की ओर जा सकेगा.

हजरतगंज की ओर से आने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहे की तरफ नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात पार्क रोड होकर अपने मार्ग की ओर जा सकेंगे.

रॉयल होटल चौराहा से सिसेण्डी, डीएसओ, एनेक्सी, प्रेरणा केन्द्र तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात हजरतगंज अथवा बलिग्टन चौराहा होकर अपने मार्ग को जा सकेंगे.

वहीं 15 अगस्त को डीएसओ चौराहा से पार्क रोड चौराहा, पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत एकल मार्ग निलम्बित रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

49 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago