देश

UP News: मायके वाले नहीं पूरी कर पाए पांच लाख की मांग, तो शौहर ने फोन पर ही कह दिया, तलाक-तलाक-तलाक, 13 पर मुकदमा दर्ज

Pilibhit: यूपी सरकार द्वारा तीन तलाक पर ब्रेक लगाने के लिए चलाए जा रहे तमाम अभियानों के बीच भी मुस्लिम समाज की ये कुरीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और विवाहित महिलाओं को अनेक समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला यूपी के पीलीभीत से सामने आया है. यहां पांच लाख की मांग पूरी न कर पाने के कारण एक महिला को उसके शौहर ने फोन पर ही तीन तलाक देकर सारे रिश्ते खत्म कर दिए. अब पीड़िता नन्हीं बच्ची को लेकर न्याय की गुहार लगा रही है.

मामला यूपी के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया का बताया जा रहा है. यहां की निवासी अनमता बेगम का निकाह गांव के ही जावेद शेख के साथ हुआ था. युवती के मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार लेन-देन भी किया था. पीड़िता अनमता ने आरोप लगाया है कि उसके मायके वालों ने तीन लाख कैश और ज्वैलरी भी निकाह के वक्त दी थी, लेकिन निकाह के कुछ वक्त बाद ही वो और पैसे की डिमांड करते हुए उसके साथ मार-पीट करने लगे. इसी दौरान एक बच्ची को उसने जन्म भी दिया, लेकिन तब भी उन लोगों का दिल नहीं पसीजा और लगातार दहेज की मांग करते रहे.

पढ़ें इसे भी- PM Modi: ‘कभी लचर कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब तेजी से तरक्की कर रहा’, बोले- पीएम मोदी

युवती ने बताया कि उसके परिवारवाले कहते रहे कि उनकी अब क्षमता नहीं है कि वह कुछ और भी दे सकें. जितना वह कर सकते थे, उन्होंने किया, लेकिन अब वह कुछ और नहीं दे सकते. इस पर एक दिन ससुरालवालों ने मार-पीटकर अनमता को बच्ची के साथ घर से निकाल दिया. युवती ने बताया कि वह अपने मायके वालों के साथ रह रही थी, कि इसी बीच शौहर का फोन आया और उसने अपने घरवालों के कहने पर फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. इसी के साथ युवती ने ये भी आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी है, इसी के साथ बेटी को भी लेने से इंकार कर दिया है. फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तलाक देने वाले पति सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago