होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Fitness Freak Bhojpuri Actresses: भोजपुरी सिनेमा भी अब बॉलीवुड से पिछे नहीं है. चाहे एक्ट्रेसेस के फिटनेस के मामले में ही क्यों ना हो. भोजपुरी सिनेमा का इन दिनों काफी लोकप्रिय हो चुका है. जब भी फिटनेस क्वीन का ज़िक्र होता है तो इस लिस्ट में यंग एक्ट्रेसेज की बजाय भोजपुरी सिनेमा की पुरानी एक्ट्रेसेस का नाम ज्यादा सुनने को मिल जाता है. आज हम उन हसीनों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस से अपनी उम्र को भी धोखा दे दिया है. जी हां इन हसीनाओं को देख कर कोई भी इनकी उम्र का पता नहीं लगा सकता है. बेशक ये हसीनाएं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हो गई है. लेकिन फिटनेस के चलते यह अपनी पसंदीदा चीज़ें खाने से परहेज करती है. तो आइए आपको इन फिटनेस क्वीन की उम्र बताते हैं.
इनमें पहला नाम आता है अक्षरा सिंह का, जिन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह 30 के उम्र पार कर चुकी हैं. जी हां अक्षरा सिंह अब 31 साल की हो गई हैं, लेकिन एक्ट्रेस आज भी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं. सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाली अक्षरा सिंह की उम्र तो बढ़ रही है लेकिन उनकी त्वचा आज भी खिली खिली ही नजर आती है.
ये भी पढ़ें- उर्फी जावेद ने किया कमाल, पेरिस फैशन वीक का आउटफिट पहनने वाली पहली इंडियन सेलेब बनीं उर्फी
इनमें दूसरा नाम आम्रपाली दुबे का आता है. जब भी इनका ज़िक्र होता है तो दर्शकों के दिमाग में सिर्फ दो ही सवाल आते हैं. सबसे पहले कि उनकी उम्र क्या होगी ? तो वहीं दूसरा सवाल एक्ट्रेस कब शादी करने वाली हैं. अब आम्रपाली से जुड़े सवाल का जवाब तो सिर्फ वह ही दे सकती हैं लेकिन आपको बता दें कि आम्रपाली की उम्र 36 साल हो चुकी है. इस बात पर यकीन करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन यह सच है. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का काफी ध्यान देती हैं. जिसकी वजह से उनकी उम्र का पहचान करना काफी मुश्किल है.
इस लिस्ट एक नाम आता है भोजपुरी सिनेमा से छोटे पर्दे तक अपनी हसीन अदाओं से राज करने वाली मोनालिसा का जो 40 की उम्र पार कर चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस जिम में इतना पसीना बहाती हैं कि कोई उन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है. मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ जिम में रेगुलर वर्कआउट कर खुदको फिट रखने का काम करती हैं.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…