देश

UP News: जब आगरा में काले घोड़ों पर सवार होकर निकले पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी, तो चौंक गए लोग, खींचने लगे फोटो

आमिर कुरैशी

Agra: वैसे तो आपने प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों को चमचमाती कार, जीप-बाइक या पैदल गश्त लगाते हुए देखा होगा, लेकिन जब आगरा की सड़कों पर पुलिस कमिश्नर डा. प्रतिंदर सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी काले घोड़े पर सवार होकर संवेदनशील इलाकों में निकले तो लोग चौंक गए और फोटो खींचने लगे. लोगों मे ये भी कानाफूसी शुरू हो गई कि आखिर क्या बात है जो तमाम अधिकारी कार, जीप छोड़कर घोड़े पर सवार हुए हैं.

बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश भर की पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में आगरा में भी पुलिस की तैयारी जोरों पर है. आगरा में पहले ही चरण में चुनाव होगा. ऐसे में यहां के थाना प्रभारियों के द्वारा क्षेत्र के गड़मान्य लोगों के साथ बैठकें भी की जा रही है, जिससे की शांति के साथ चुनाव संपन्न हो सके. पुलिस के अधिकारी भी अलर्ट मोड़ में आ गए है. पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रतिंदर सिंह, डीसीपी विकास कुमार के साथ कई पुलिस के जवान घोड़े पर सवार होकर सड़को पर निकले और शहर के तमाम इलाकों का भ्रमण किया.

इस दौरान पुलिस अधिकारी जनता से शांति के साथ मतदान करने की अपील करते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने लोगों से ये भी अपील करते हुए कहा कि सभी लोग किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो तुरंत पुलिस को फोन करें. इस मौके पर पुलिस कमिश्नर के साथ ही डीसीपी विकास कुमार, सर्किल एसीपी और अन्य पुलिस के जवान भी घोड़ों पर ही सवार होकर गश्त लगाते नजर आए.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: “अगर निकाय का ट्रिपल इंजन भी जुड़ जायेगा तो स्पीड कई गुना बढ़ जायेगी…” निकाय चुनाव प्रचार में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

अफवाहों पर न दें ध्यान

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रतिंदर सिंह ने बताया कि हमारे सभी अधिकारियों ने घोड़े पर सवार होकर गश्त किया हैं. पहले फेज में आगरा में वोटिंग है. ऐसे में सकुशल चुनाव संपन्न कराए जाने और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना जगाने के उद्देश से यह गश्त किया गया है. लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर कोई आसमाजिक व्यक्ति उत्पात मचाते हुए दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. हमारी पूरी पुलिस फोर्स शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

शांतिपूर्ण चुनाव कराना उद्देश्य

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि चार मई को आगरा में वोटिंग हैं. शांतिपूर्ण चुनाव कराना हमारा उद्देश्य है. इतना ही नहीं हमारी नजर संदिग्ध लोगों पर भी रहेगी. इसके लिए सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए गए हैं. कोई भी माहौल बिगाड़ता दिखा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

25 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

32 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

34 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

38 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

41 minutes ago