देश

UP Board Result-2023: सपा नेता प्रभुदयाल वाल्मिकी ने 59 साल की उम्र में पास की 12वीं की परीक्षा, बोले- खाली बैठा था तो सोचा पढ़ लूं

UP Board Result-2023: यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार सपा नेता और पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मिकी ने 59 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर ली है. इसको लेकर कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने नजीर प्रस्तुत की है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती. वहीं कोई कह रहा है कि किसी भी उम्र में पढ़ाई शुरू करने को लेकर झिझक नहीं होनी चाहिए. बता दें कि भाजपा के पूर्व विधायक पप्लू भरतौल ने भी इंटर की परीक्षा 55 साल की उम्र में पास कर ली है.

खाली रहने के कारण पढ़ाई का मन बनाया

मेरठ में समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने बागपत के आदर्श इंटर कॉलेज जोहड़ा से 59 साल की उम्र में एक बार फिर से बारहवीं की पढ़ाई शुरू की थी. मंगलवार को जारी हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में प्रभुदयाल वाल्मीकि का नाम भी शामिल रहा. इसके बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. इस मौके पर प्रभुदयाल वाल्मीकि ने मीडिया को बताया कि काफी समय से खाली रहने के कारण मन में आया की क्यों न पढ़ाई की जाए और फिर खाली समय में थोड़ा वक्त निकाल कर इंटर का प्राइवेट फर्म भर कर पढ़ाई शुरू कर दी.

उन्होंने बताया, “बागपत के आदर्श इंटर कॉलेज से प्राइवेट फार्म भरकर बोर्ड की परीक्षा दी थी. मंगलवार को जब परीक्षा का रिजल्ट आने वाला था तो सुबह से ही मन में बेचैनी थी और मैं बड़ा परेशान था. विचार कर रहा था कि अगर फेल हो गया तो क्या कहूंगा सबसे, लेकिन जब रिजल्ट आया और पास हो गया तो बहुत ही खुशी हुई.”

ये भी पढ़ें- UP Board Result: सेकंड डिवीजन से 12वीं में पास हुए 55 साल के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, बोले-फिर से कॉपी चेक करायेंगे

सपा सरकार में थे मंत्री

प्रभुदयाल वाल्मीकि 2012 में हस्तिनापुर सीट से सपा के बैनर तले विधानसभा का चुनाव जीते थे और विधायक बने थे. बता दें कि प्रभुदयाल वाल्मीकि लंबे समय तक सपा की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. तत्कालीन सपा सरकार ने उनके बढ़ते कद को देखते हुए राज्यमंत्री बना दिया था, फिर कुछ समय बाद उन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया गया. हालांकि, 2017 में हस्तिनापुर से उन्होंने फिर चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के दिनेश खटीक से वह हार गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

46 minutes ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

52 minutes ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

1 hour ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

2 hours ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

2 hours ago