मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9055 सब इंस्पेक्टर को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और अभ्यर्थियों को संदेश दिया. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में ट्रेनिंग क्षमता सिर्फ 6,000 थी, हमने इसे लगभग 3 गुना की है. यूपी पुलिस बल में 2017 की तुलना में आज महिला कार्मचारियों की संख्या 3 गुना है.
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की राजधानी को ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विशेष संदेश में कहा कि आपको समाज के प्रति संवेदनशील बनना है. सरकार आपको डंडा देगी, लेकिन उससे पहले परमात्मा ने दिल दिया है. आपको सेवा और शक्ति का प्रतिबिंब बनना है ताकि अपराधी भयभीत और शरीफ आदमी निडर रहे.
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस को अपना इकबाल हर हाल में बरकरार रखना है. आपको अपराधी से दस कदम आगे सोचना होगा. कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी डीएस चौहान ने भी संबोधित किया.
बता दें कि हाल ही में यूपी सरकार प्रदेश में रोजगार और कारोबार बढ़ाने के लिए निवेशकों का महाकुम्भ (इन्वेस्टर्स समिट) का आयोजन किया था, जिसमें यूपी के विकास के लिए 18 हजार से ज्यादा एमओयू साइन हुए थे. इससे प्रदेश में करीब 33 लाख करोड़ का निवेश होने की सम्भावना जताई जा रही है. सरकार ने दो करोड़ नौकरियों का दावा किया है. इसी क्रम में रविवार को सब इंस्पेक्टर पद के लिए नियुक्ति पत्र बांटे गए.
सहारनपुर के जनमंच सभागार में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सेवा में चयनित लोगो को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. जनमंच में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुना. सहारनपुर में आज यूपी उत्तराखंड और हरियाणा के 609 लोगो को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना था, मगर 5 कैंडिडेट लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गए हुए थे, जिसके चलते 604 कैंडिडेट को सहारनपुर रेंज के कमिश्नर डीआईजी और एसएसपी ने नियुक्ति पत्र सौंपा गया.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…