देश

Viral Video: “15 मिनट में कर्मचारी का सस्पेंशन लेटर भेजो, वरना 16वें मिनट में…” UP के मंत्री ने लगा दी अधिकारी की क्लास

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई में उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह का कर्मचारियों और अधिकारियों पर उस वक्त गुस्सा फूट गया, जब वह मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे. किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे मंत्री जब अश्वनी कुमार कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने लगे तो मौके से कर्मचारी नदारद मिले.

इस पर वह नाराज हो उठे और अधिकारी को फोन कर कहा कि “DHO लखीमपुर, मैं सांडी में इस कोल्ड स्टोर पर हूं, तुम्हारा कर्मचारी गायब है. 15 मिनट में उस कर्मचारी का सस्पेंशन लेटर मुझे भेजो, नहीं तो 16वें मिनट में मैं तुम्हारा भेजता हूं.”

बता दें कि गुरुवार को मंत्री दिनेश प्रताप सिंह हरदोई में आलू किसानों की समस्या को लेकर कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ बैठक करने के लिए हरदोई पहुंचे थे. बैठक के बाद वे कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां विभागीय कर्मचारी की ड्यूटी लगी थी. जब मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला तो मंत्री नाराज हो गए. उन्होंने फोन पर ही कर्मचारी को निलंबित करने और लखीमपुर के जिला उद्यान अधिकारी को बैड एंट्री देने का आदेश दे दिया.

इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी आपत्तिजनक भाषा में फटकार लगाई. इस पूरे मामले का वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आलू किसानों ने जमकर की शिकायत

मीडिया सूत्रों की मानें तो मंत्री के कोल्ड स्टोरेज पहुंचते ही वहां मौजूद आलू किसानों ने जमकर शिकायतें की. यहां किसान उनके सामने ही ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खड़ा और परेशान पाया. किसानों ने जैसे ही मंत्री को देखा तो उन लोगों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी. किसानों ने आरोप लगाया कि उन लोगों से पहले किराए की मांग की जाती है और फिर कहते हैं कि आलू का भंडारण होगा. इसके बाद मंत्री का गुस्सा अधिकारियों के खिलाफ बढ़ गया था. तो वहीं जब कर्मचारी व अधिकारी भी नहीं मिले तो वह और भी क्रोधित हो उठे.

ये भी पढ़ें- UP News: “योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई” और पुलिस के आगे घुटने टेक दिए बाइक चोर ने

बता दें कि बीते दिनों अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि अबकी बार आलू गिराएगा सरकार. इसके बाद से आलू किसानों की बदहाली को लेकर राजनीति गरमा गई. आलू किसानों की परेशानियों का निस्तारण करने के लिए सरकार ने भी आनन-फानन में अपने मंत्रियों और विभाग के अफसरों को मैदान में उतार दिया. सेहत ठीक न होने के बाद भी समीक्षा करने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

41 seconds ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

59 seconds ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

15 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

23 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

42 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

58 minutes ago