देश

UP News: “युवा साथियो, यह नशा ‘नाश’ का कारण है…” नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश अभियान के शुभारंभ करते हुए बोले CM योगी

UP News: “युवा साथियो, यह नशा ‘नाश’ का कारण है” के साथ ही शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को नशे से बचकर रहने का संदेश दिया. उन्होंने नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश अभियान का शुभारंभ किया और युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की अपील की. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और अपनी उर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं.

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश अभियान का शुभारंभ किया और इस मौके पर उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि, “नशा नाश का कारण बनता है. इससे बचकर रहें.” इस सम्बंध में उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर भी पोस्ट शेयर की है और वीडियो के जरिए युवाओं को नशे से बचने का रूप दिया है. इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की अपील की है. साथ ही नशे से दूर रहने की भी अपील की है. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को बधाई भी दी और इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर अपनी बात युवाओं के साथ शेयर की है और कहा है कि, सभी युवा साथियों को ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि, “आइए, इस अवसर पर ‘आत्मनिर्भर भारत-समर्थ भारत-आधुनिक भारत’ की निर्माण-यात्रा को और अधिक सशक्त-समृद्ध करने में अपना योगदान देने हेतु सकंल्पित हों.” तो वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के हित में भाषण देते हुए कहा कि, “हमारा युवा स्वावलंबी बने और उसके स्वावलंबन से हमारा प्रदेश तथा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.” इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, “युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करें तो आपका भविष्य उज्ज्वल होगा.”

 

युवाओं के सपने का बनाना है प्रदेश

बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, प्रदेश में नौ करोड़ युवा हैं इन युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान देनी है. इनके सपनों का प्रदेश बनाना है. उन्होंने युवाओं को प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि,” हम प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल स्वयं को, बल्कि समुदाय, परिवार, मित्र को भी नशा मुक्त कराएंगे. हम अपने प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे. यह नशा…नाश का कारण है. वास्तव में जवानी को समाप्त करने का एक कारण है.” इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक नीरज बोरा व अन्य मौजूद रहे तो वहीं मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का आगाज किया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

13 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

22 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

33 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

35 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago