देश

UP News: सुल्तानपुर की माटी से दिल्ली में बनेगा शहीद वन – BJP सांसद मेनका गांधी

UP News: शुक्रवार शाम को दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी ने देश के सैनिकों को सलाम किया और उनको श्रद्धांजलि दी. शहीद के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि, सुल्तानपुर की माटी से दिल्ली में शहीद वन बनेगा, जिससे देश पर बलिदान हुए शहीदों का मान बढ़ेगा. इस मौके पर उन्होंने माटी एकत्र करवाई और उसे दिल्ली भेजने की व्यवस्था की. उन्होंने कहा कि ये माटी शहीदों की याद के साथ दिल्ली जाएगी और वहां पर शहीद वन बनाया जाएगा.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं. इस मौके पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के वसावनपुर गांव पहुंचीं और देश की सीमा पर शहीद हुए रमाकांत यादव के परिजनों को 50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया. इसी के साथ यहां पर सबसे पहले उन्होंने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत उन्होंने शहीद के परिजनों के साथ शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट का अनावरण किया. मेनका गांधी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर से अमृत कलश में गांव की मिट्टी इकठ्ठा की. इसी के साथ इस मौके पर जो शहीद के परिजन मैजूद थे, उनको सांसद ने सांत्वना दी और कहा कि, मुश्किल की घड़ी में मैं और सरकार उनके साथ है.

ये भी पढ़ें- “आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं, Selfie करें अपलोड”, 15 अगस्त से पहले PM मोदी की अपील

जवान को काट लिया था सांप ने

इस मौके पर शहीद रमाकांत यादव के पिता राजेंद्र प्रसाद यादव ने मेनका गांधी को बताया कि, उनका बेटा भारतीय सेना में राजस्थान के पाकिस्तान सीमा पर स्थित गंगागंज में तैनात था. इसी दौरान वह कड़ी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे थे कि किसी सांप ने उनको काट लिया और सर्पदंश से उनकी मौत हो गई. इसी के साथ उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि, सांसद मेनका संजय गांधी ने उनको 50 लाख रुपए की मदद प्रदान की है.

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज

बता दें कि इस मौके पर मेनका गांधी ने लंभुआ विकास खंड मुख्यालय पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया. तो सांसद ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को 200 तिरंगा झंडा दिया और बड़े स्तर पर अभियान की शुरुआत की तो वहीं इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एके पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में गांव के वरिष्ठ और संभ्रांत लोग मौजूद रहे. तो वहीं

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

11 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

2 hours ago