यूपी के ऊर्जा एंव नगर विकास मंत्री एके शर्मा
यूपी के आगरा जिले में नगर निगम आगरा के चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों के नामांकन एवं आयोजित सभा में नगर विकास मंत्री एंव जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा सम्मिलित हुए. निकाय चुनाव आगरा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित मेयर पद प्रत्याशी हेमलता दिवाकर एवं पार्षदों के नामांकन में पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने प्रत्याशी का एवं जिले के सभी पार्षद प्रत्याशियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया.
इस दौरान मंत्री एके शर्मा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के कुशासन एवं वर्तमान में भाजपा सरकार के सुशासन में जमीन आसमान का अंतर सर्वविदित है. पहले विपक्ष के जो नेता नगर निगम में चुनकर आते थे वह सिर्फ गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करवाकर उल्टा पीड़ित परिवार पर एफआईआर भी दर्ज करवा देते थे. लेकिन आज जहां-जहां भाजपा का उम्मीदवार नगर निकायों में जनता की सेवा कर रहा है, वहां सुशासन एवं जमीन पर जनता की सेवा बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रहा है. मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भाजपा के ही नेतृत्व में प्रदेश का चौतरफा एंव सर्वांगीण विकास संभव है.
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जनता को अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जनता जनार्दन ने कुशासन वाली सरकार को नकार दिया है और नगर निकायों में भाजपा के नेतृत्व में सुशासन वाली ट्रिपल इंजन वाली सरकार उत्तर प्रदेश में स्थापित करने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी नगर निगमों में भाजपा का ही परचम लहरायेगा.
नगर विकास मंत्री ने नामांकन के दौरान जनता एवं सभी पदाधिकारियों से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. इस दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रत्याशियों के बीच हुंकार भरते हुए कहा कि जहां एक तरफ देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है. वहीं दूसरी तरफ जल्द ही निकाय चुनावों में भी भाजपा का परचम पूरे प्रदेश में लहरायेगा और डबल इंजन के साथ एक और इंजन जुड़कर जनता और प्रदेश के विकास में और तीव्र गति से कार्य करने लगेगा.
मंत्री एके शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश जल्द ही डबल इंजन के बजाय ट्रिपल इंजन के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा. नामांकन सभा कार्यक्रम के दौरान आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल,राजकुमार चाहर, शहर और ज़िले के विधायक, चुनाव प्रभारी सुरेश तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया ,महानगर के भाजपा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…