आस्था

बुध इस राशि में होने जा रहे हैं वक्री, इन पांच राशियों को रहना होगा संभलकर, हो सकता है यह नुकसान

Mercury Retrograde Transit in Aries 2023: समय-समय पर ग्रहों की चाल बदलती रहती है, जिनका असर राशियों पर भी पड़ता है. सूर्य के बाद अब बुध भी राशि परिवर्तन करने जा रहे है. 22 अप्रैल को बुध मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं. ऐसे में कई राशियों पर इनका प्रभाव पड़ने जा रहा है. लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं जिनपर इनका प्रभाव नकारात्मक पड़ेगा. बुध के वक्री होने से इनका व्यापार और करियर के अलावा आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.

वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर असर

बुध के वक्री होने से वृषभ राशि के जातकों की वित्तिय स्थिति खराब हो सकती है. वहीं इस राशि वालों को समाज में आत्मसम्मान से समझौता भी करना पड़ सकता है. इस दौरान इन्हें व्यापार में जोखिम उठाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान आर्थिक हानि होने की आशंका है.

कर्क राशि वाले करियर को लेकर रहें सचेत

कर्क राशि वालों के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है. करियर के मामले में इन्हें संभलकर रहना होगा तो नौकरी को लेकर असंतोष की भावना भी हो सकती है. इस दौरान इनकी आमदनी में भी कमी हो सकती है. वहीं बिना मतलब के खर्चों में बढ़ोतरी होने की भी आशंका है. सेहत को लेकर भी कर्क राशि वालों को सतर्क रहना होगा.

कन्या राशि वालों को हो सकता है मानसिक तनाव

बुध की इस चाल से कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में खर्च के बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है. वहीं व्यापारी वर्ग के लिए यह गोचर मिला जुला रहेगा. लेकिन अगर आप नई नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल कुछ समय के लिए उसे टाल दें.

तुला राशि पर वक्री बुध का प्रभाव

तुला राशि वालों को इस गोचर में अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. घर से दूर नौकरी करने वालों को इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान हो सके तो आपको लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए. खानपान में अगर सावधानी नहीं बरतते हैं तो पेट से संबंधित दिक्कत आने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Akshay Tritiya 2023: इस दिन है अक्षय तृतीया, सोना-चांदी की खरीदारी के अलावा इन कामों को करना है बेहद शुभ, जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन से जुड़ी खास बातें

वृश्चिक राशि पर वक्री बुध का प्रभाव

बुध की वक्री चाल से वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. खर्चे पूरे न कर पाने के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है. काम का बोझ बढ़ने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. वहीं सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago