देश

UP News: निकाय चुनाव में शिकायत मिलने के बाद मतदाता सूची की खामियों को दूर करेगा चुनाव आयोग, अब देखने को मिलेगा ये बदलाव

UP News: हाल ही में हुए निकाय चुनाव में मतदाता सूची में तमाम त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की खामियों को दूर करने का फैसला किया है. इसके साथ ही यूपी में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की मतदाता सूची से नगर निकाय की मतदाता सूची को जोड़ने की पहल शुरू की गई है. वहीं ये भी जानकारी आ रही है कि मतदाता सूची में वोटरों की फोटो होगी. ताकि गड़बड़ी की किसी भी तरह की कोई गुंजाइश न हो.

लोकसभा चुनाव वाली मतदाता सूची को आधार बनाकर फोटो युक्त निर्वाचन नामावली की लखनऊ से शुरुआत की जाएगी. ताकि आने वाले चुनावों में किसी भी तरह की खामी मतदाता सूची में न आए. बता दें कि नगर निकाय चुनाव मे सूची से मतदाताओं का नाम कटने की बड़ी संख्या में शिकायत मिली थी. इसी के बाद से चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की खामियों को दूर करने का बीड़ा उठाया है. यह जानकारी निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को दी.

ये भी पढ़ें-Jammu and Kashmir: सेना के साथ पुलिस को संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

आयुक्त ने कहा कि नगर निकाय मतदाता सूची को लोकसभा चुनाव की सूची से जोड़ने का काम बाराबंकी से करने का प्रयास किया गया था, पर उस प्रयोग पर काम ही शुरू नहीं हो पाया. इसमें कुछ व्यावहारिक दिक्कतें आईं थीं. सवाल उठा कि यदि नई सूची में खामियां निकली तो जिम्मेदारी किसकी होगी? वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है.

निर्वाचन आयुक्त ने मीडिया को बताया कि अब हम लोकसभा चुनाव वाली सूची को आधार बनाकर अपनी फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करेंगे. इसकी शुरुआत लखनऊ जिले से की जाएगी. इसके बाद हर जिले में सूची बनाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

5 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

14 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

34 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

38 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

39 minutes ago