देश

UP Nikay Chunav 2023: फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए कानपुर में पार्षद प्रत्याशी बेहोश, अंबेडकरनगर में बसपा कैंडिडेट को मतदान केंद्र में घुसने से रोका गया

UP Nikay Chunav-2023: यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग अब अंतिम दौर में पहुंच गई है. प्रदेश के 38 जिलों में वोटिंग के दौरान मारपीट के साथ ही राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच झड़प की कई सूचनाएं सामने आ रही है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कानपुर में फर्जी वोट का आरोप लगाते हुए पार्षद प्रत्याशी बेहोश हो गए हैं.

कानपुर में पार्षद प्रत्याशी बेहोश

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में वोटिंग जारी है. इसी बीच चकेरी के वार्ड 28 हरजिंदर नगर में फर्जी वोट दिलवाने का आरोप लगाते-लगाते पार्षद प्रत्याशी अंकित कनौजिया बेहोश हो गए. समर्थकों के साथ ही पुलिस ने उनको सम्भाला और फिर पास के एक अस्पताल में ले गए. जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: कन्नौज में सपा-भाजपा और मेरठ में आप-भाजपा समर्थक भिड़े, मतदान केंद्र पर बुजुर्ग की मौत, भाजपा विधायक का नाम मतदाता सूची से गायब

मऊ में तीन लोग हुए घायल

मऊ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चेयरमैन पद के प्रत्याशी समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हेलाल अंसारी और निर्दल प्रत्याशी अरशद अंसारी के समर्थकों के बीच मारपीट होने की खबर सामने आई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है. ये मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है.

बसपा प्रत्याशी को मतदान केंद्र में घुसने से रोका

वहीं अम्बेडकरनगर के अकबरपुर नगर पालिका से खबर सामने आ रही है कि यहां बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को मतदान केन्द्र परिसर में घुसने से एडीएम ने रोक दिया है. बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को मतदान केंद्र से उन्होंने लौटा दिया है. एडीएम सदानन्द गुप्ता का सुरेश वर्मा को हड़काते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एडीएम कहते दिख रहे हैं कि वापस जाओ नहीं तो दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा और उठा लेंगे.

फर्रुखाबाद में भड़के एडीएम

फर्रुखाबाद से खबर सामने आ रही है कि यहां पर मतदान अभिकर्ता के हाथ में मतदाता सूची देखकर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने एजेंट को जमकर फटकार लगाई. एडीएम ने मतदाता सूची को बीएलओ को अपने पास रखने के निर्देश दिए. इस मौके पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति के साथ अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह भी भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे. यह मामला फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के भारतीय पाठशाला का से सामने आया है.

बरेली में 164 लोगों पर होगी कार्रवाई

बरेली से खबर सामने आ रही है कि, नगर निकाय निर्वाचन 2023 के मद्देनजर सुबह 07.00 बजे से 12.00 बजे तक की वोटिंग में सभी पोलिंग बूथों को चैक किया गया तो, नगर क्षेत्र से 87 व ग्रामीण क्षेत्र से 77 लोग जोकि अनाधिकृत रूप से वोटिंग करने का प्रयास कर रहे थे, पाए गए. इन सभी लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

कौशाम्बी में छत से गिरकर सिपाही की मौत

इस बीच, निकाय चुनाव के दौरान छत से गिरकर सिपाही की मौत हुई है. जानकारी सामने आ रही है कि, मतगणना स्थल पर सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी. जानकारी सामने आ रही है कि, मतपेटिकाओं की सुरक्षा में सिपाही को लगाया गया था. भरवारी के भवंस मेहता को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाया गया था लेकिन उनकी छत के गिरने के दौरान मौत हो गई है. सूचना मिलने पर डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

5 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

35 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago