फोटो-सोशल मीडिया
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले कई राजनीतिक दल अपने उन कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं जो बगावत के रास्ते पर चल निकले हैं. रविवार को बीजेपी ने प्रदेश के कौशाम्बी और श्रावस्ती जिले में बड़ी संख्या में बागियों पर कार्रवाई की और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.
कौशाम्बी में बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत 18 को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इन लोगों पर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है. कल डिप्टी सीएम ने खुले मंच से बागियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने भी बागियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे. इसी के बाद जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनको 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. इसी के साथ 18 अन्य पार्टी पदाधिकारियों को भी बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है.
श्रावस्ती में दो निवर्तमान चेयरमैन सहित तीन लोग भाजपा से निष्कासित किए गए हैं. इन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. नगर पालिका परिषद भिनगा चेयरमैन अजय आर्य को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. नगर पंचायत इकौना चेयरमैन जीतेन्द्र गुप्ता को भी छह साल के लिए निष्कासित किया गया है. इसी तरह जीतेन्द्र गुप्ता की पत्नी रेनू गुप्ता को भी छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है.
बता दें कि इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…