देश

Karnataka Election: कर्नाटक में प्रवर्तन एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, 305 करोड़ रुपये जब्त

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनावों की घोषणा के बाद से ही प्रवर्तन एजेंसियां चौकस हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य में अब तक कुल मिलाकर 305 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की जा चुकी है.

वोटरों को लुभाने की हर संभव कोशिश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से ही चुनाव आयोग ने चुनावों से संबंधित किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. आयोग की तरफ से चुनावों में अवैध धन और दूसरे सामानों के जरिए अवैध तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर हर संभव तरीके से लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है.

नकदी समेत भारी मात्रा में शराब और सोना-चांदी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि, जब्त की गई कुल 305.43 करोड़ रुपये की राशि में से नकद के तौर पर 110 करोड़ रुपये तो 74 करोड़ रुपये की शराब के अलावा 81 करोड़ रुपये की सोना और चांदी पकड़ी गई. वहीं 22 करोड़ रुपये के उपहार और 18 करोड़ रुपये के ड्रग्स और नशीले पदार्थों की जब्ती भी की गई.

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat: ‘मोदी है तो मुमकिन है’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा ऑकलैंड का महात्मा गांधी सेंटर

2,346 प्राथमिकी दर्ज

बात करें बरामदगी को लेकर दर्ज मामलों की तो 2,346 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. वहीं अब तक कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 50 फीसदी से अधिक दोष सिद्ध हुए हैं. बात करें 10 मई के विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले की तो 9 मार्च से 27 मार्च के बीच कुल 58 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी. कुछ दिनों पहले ही 20 अप्रैल को कर्नाटक के बेलागवी जिले के रामदुर्गा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी. एक कार से पुलिस ने 1.54 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी, जिसे जब्त करने के बाद आयकर विभाग को सूचना दे दी गई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

9 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

11 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

14 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

17 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

21 minutes ago

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

23 minutes ago