देश

UP Nikay Chunav 2023: वोटिंग के बीच आपस में कई जिलों में भाजपा और सपा समर्थक भिड़े, फर्जी मतदान के आरोप में कइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिले में जारी है. इसी बीच कई जगहों से भाजपा-सपा समर्थकों के बीच झड़प के मामले सामने आए हैं. वहीं कई हिस्सों में फर्जी मतदान के मामले में पुलिस ने कइयों को हिरासत में लिया है.

लखनऊ के नगर-निगम जोन-2 में भाजपा और सपा समर्थकों के लिए बीच झड़प की खबर सामने आ रही है. सपा समर्थकों ने आरोप लगाया है कि मतदान केंद्रों के अंदर सिर्फ विपक्ष पर ही सख्ती की जा रही है. वहीं लखीमपुर में भी भाजपा और सपा करे समर्थकों के बीच बहस की सूचना सामने आई है. प्रयागराज के करेली में तीन महिला फर्जी वोटर भी पकड़ी गई हैं. लखनऊ से खबर सामने आ रही है कि नगर निगम लखनऊ जोन 2 के मतदान केंद्र पर हंगामा. विपक्षी दल के नेता ने सत्ता पक्ष जबरन वोट करवाने आरोप. पुलिस और विरोध कर रहे लोगों के बीच भी यहां नोकझोक हुई है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में मतदाता पर्ची को लेकर हुआ विवाद, सपा प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली

फर्जी मतदान के आरोप में कई हिरासत में

मुज़फ्फरनगर से खबर सामने आ रही है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद है. लेकिन इसी बीच जानसठ गोमती कन्या इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने जांच के बाद थाने भेज दिया है. इसी तरह फ़िरोज़ाबाद से खबर सामने आ रही है. यहां श्रीराम कॉलनी में 8 फर्जी वोटर पकड़े गए ,जिसमे 4 महिलाएं, 4 पुरुष पकड़े गए हैं. यहां पर विपक्षी दलों ने भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र पर फर्जी वोटर भेजने का आरोप लगाया है. इसी तरह संभल से सामने आ रही खबर में जानकारी सामने आई है कि यहां से चंदौसी में फर्जी वोटिंग करने की कोशिश के आरोप में 3 महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.

बताया जा रहा है कि बुर्का पहनकर फर्जी वोट डालने की एक महिला कोशिश कर रही थी. मामला चंदौसी के गांधी पार्क मतदान केंद्र का बताया जा रहा है. वहीं सहारनपुर थाना मंडी क्षेत्र में जैन इंटर कालेज मे फर्जी मतदान करते 6 महिला और 3 पुरुष सहित 9 लोगो को हिरासत में लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

58 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago