देश

निकाय चुनाव में टिकट की पैरवी के आरोप पर नरेश अग्रवाल ने अपनी ही पार्टी के नेता पर लगाए आरोप, बोले- मांगना होता तो सभी सीटों के लिए करता बात

UP Nagar Nikay Chunav 2023: प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारी में लगे हैं. एक ओर जहां पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार तय कर रही हैं. वहीं दूसरी ओर बयानबाजी भी जारी है. इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल (Naresh Agrawal) का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता पर साजिश का आरोप लगाया है.

हरदोई (Hardoi) में टिकट के लिए पैरवी करने के आरोपों पर नरेश अग्रवाल ने कहा, “यह उनकी ही पार्टी के एक नेता की साजिश है. हम टिकट से बहुत ऊपर पहुंच चुके हैं. इस चक्कर में नहीं पड़ते, लेकिन अगर मांगते तो सभी 13 सीट के लिए बात करते, हम कोई 2 सीट के नेता नही हैं. हमने भाजपा (BJP) को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सीटों पर बगावत करने का क्या प्रश्न, राजनीतिक रूप से हमारे विरोधियों ने ऐसा किया है.”

कुछ लोग हैं जो पार्टी को चबा रहे हैं

नरेश अग्रवाल ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “हमें ये भी पता है वो कौन हैं, बाहर के लोगों को हम विरोधी नहीं अपना प्यारा भाई मानते हैं, पार्टी में कुछ खुफिया लोग हैं, जिनका हरदोई में कुछ है ही नहीं. हवा में ही लटके हैं, लेकिन जाति विशेष के नाम पर पार्टी को चबा रहे हैं. पार्टी वाले भी जानते हैं ये कौन कर रहा है, कौन विरोध में हैं.”

ये भी पढ़ें: सचिन पायलट का नंबर नहीं आएगा- सीएम गहलोत के साथ तनातनी पर अमित शाह ने कसा तंज, बोले- बेवजह झगड़ रहे, बीजेपी की बनेगी सरकार

दिखेंगे अच्छे नतीजे

नरेश अग्रवाल ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा, “मुलायम सिंह यादव कुछ लोगों के लिए कहा करते थे कि कुछ लोगों को महिलाओं से बहुत प्रेम है, भाजपा को पता है कि नरेश पार्टी को बढ़ा रहे हैं. पूरे जिले में पार्टी का कब्जा है. 2017 में हम विरोध में थे तो भाजपा सिर्फ एक सीट ही निकाय में जीत पाई थी, लेकिन अब हम विरोध में नहीं हैं. इसीलिए अब वहां सांसद, एमएलए सब भाजपा के पास हैं, जो नतीजे लोकसभा और विधानसभा में देखे गए हैं वो इसमें भी दिखेंगे. यह नहीं कहते हैं कि 13 में से 13 सीट जीतेंगे लेकिन नतीजे अच्छे दिखेंगे.”

हमने नहीं की किसी की पैरवी

उन्होंने आगे कहा कि हरदोई जिलाध्यक्ष ने जो सुझाव पर चर्चा की. वो हमने बता दिया, बाकी हमने किसी की पैरवी नहीं की, यह तय करना संगठन का काम है. अगर संगठन पूछेगा तो हम बता देंगे. संगठन के कुछ लोगों ने हमसे पूछा तो हमने उनको भी राय दे दी है. हरदोई में जो भी लड़ेगा हमसे बिना मदद लिए नहीं लड़ेगा. क्योंकि उसे लड़ने में परेशानी होगी. मैं इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहता हूं, पार्टी उन नामों पर मुहर लगा सकती है, जिनका सुझाव दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

3 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

25 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago