खेल

RCB vs DC: चिन्नास्वामी में गरजा विराट कोहली का बल्ला, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

RCB vs DC, Virat Kohli: आईपीएल 2023 में विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं. इस सीजन में दिल्ली कैप्टिल्स के खिलाउ उन्होंने अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा है. हालांकि वो इस पारी को और आगे नहीं बढ़ा पाए. एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में आरसीबी टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शुरुआत की और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया.

बता दें, मैचों में यह उनकी तीसरी फिफ्टी थी. इससे पहले 2016 में उन्होंने 4 मैचों में तीन अर्धशतक जड़े थे. आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट पर 174 रन बनाये.

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS: लखनऊ और पंजाब की टक्कर, जानें प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और ड्रीम-11

कोहली के अर्धशतक पर अनुष्का का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो किंग कोहली के अर्धशतक के बाद खूशी से झूमती हुई नजर आई.

कोहली ने टूर्नामेंट में चार मैचों में 214 रन बनाए हैं, और आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की जीत में 49 गेंदों में शानदार 82 रन बनाकर टूर्नामेंट की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 गेंदों पर 21 रन बनाए, इससे पहले केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

DC: डेविड वार्नर (C), मिचेल मार्श, यश धुल, मनीष पांडेय, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (WK), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुस्तफिजुर रहमान.

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार, अमन खान, सरफराज खान, ईशांत शर्मा.

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (WK), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल और विजय कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

26 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

36 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago