देश

सचिन पायलट का नंबर नहीं आएगा- सीएम गहलोत के साथ तनातनी पर अमित शाह ने कसा तंज, बोले- बेवजह झगड़ रहे, बीजेपी की बनेगी सरकार

Amit Shah in Rajasthan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को राजस्थान के भरतपुर में बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रही तनातनी पर कटाक्ष किया. अमित शाह ने कहा, “पायलट जी आप कुछ भी कर लो आपका नंबर नहीं आएगा, आपका योगदान शायद जमीन पर गहलोत जी से ज्यादा हो सकता है मगर कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का योगदान ज्यादा है.”

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच टकराव पर चुटकी लेते हुए अमित शाह ने कहा, “यहां राजस्थान में, दोनों लोग सत्ता के लिए लड़ रहे हैं. गहलोत साहब कह रहे हैं कि मैं उतरना नहीं चाहता और पायलट कह रहे हैं कि मैं बनना चाहता हूं. ये खामखा झगड़ रहे हैं, क्योंकि सरकार तो भाजपा की बननी है.”

गहलोत सरकार पर बरसे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान गहलोत सरकार पर जमकर बरसे. अमित शाह ने कहा, “गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद आई हुई भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक है. मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा राज्य में 2/3 बहुमत से सरकार बनाएगी. 2024 में तीसरी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जानी है.”

ये भी पढ़ें: “अगर मैं भ्रष्टाचारी हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं”, CBI के सामने पेश होने से पहले अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला हमला

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में देश के चप्पे-चप्पे पर भाजपा का निशान, भाजपा का झंड़ा और भाजपा की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया है. अभी-अभी राहुल बाबा ने बड़ी यात्रा की, देशभर में पैदल चलें… इतनी बड़ी यात्रा करके आए और कांग्रेस के गढ़ जैसे नॉर्थ ईस्ट के अंदर 3 चुनाव हुए, कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया हो गया.”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, “आज उसी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी स्टेटस नहीं मिल पाया है. भाजपा को यह यश और विस्तार हमारे बूथ कार्यकर्ता के परिश्रम और पराक्रम के आधार पर मिला है.”

अमित शाह ने कहा, “पीएम मोदी ने जिस तरह से भाजपा के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति की है. भारत को सुरक्षित बनाया है, गरीब कल्याण के सूत्र को चरितार्थ किया है. उसी का परिणाम है कि चुनाव कहीं भी हो. विजय भारतीय जनता पार्टी की ही होगी.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

7 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

33 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

39 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

40 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

44 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

44 minutes ago