यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार करने का जिम्मा सम्भाले हुए हैं. सीएम योगी शनिवार को देवरिया, कुशीनगर, महारजगंज सहित प्रदेश के कई जिलों में पहुंचे और अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जनता को बताया. कुशीनगर में उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां से कई स्थानों के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी. इस दौरान जनसभा में जमकर जय श्रीराम के नारे लगे.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “सरकार ने करोड़ों लोगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ दिया. आज हर गरीब के पास आवास है, शौचालय है. अब दीपाली और होली पर भरा सिलेंडर मुफ्त दे रहे हैं.” उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर होती है तो लोक कल्याणकारी काम करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि, कुशीनगर से जल्द ही कई स्थानों के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि, पहले पर्व पर भय के साये में होता था, लेकिन आज उपद्रव नहीं उत्सव मनाए जा रहे हैं. माफिया सीना तान कर चलते आज सर झुका कर चलते हैं. अब व्यापारी से रंगद्दारी नहीं वसूला जाता.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि, कुशीनगर में शहरी पीएम आवास योजना के तहत 32 हज़ार से अधिक लोगों को आवास दिया गया है. गरीबों को गोल्डन कार्ड दिया गया है. कुशीनगर में 6 नगर पंचायत बनाई गई है. सभी से अपील है कि जो पैसा सरकार दे रही है वो सही से ख़र्च हो इसलिए ट्रिपल इंजन जोड़ना चाहिए. हर घर को जल योजना चला रहे हैं. कुशीनगर हमारे प्राथमिकता में है. इसीलिए यहां से बहुत जल्द ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सिंगापुर,बैंकॉक के लिए हवाई सेवा प्रारंभ की जाएगी. एयरपोर्ट को फोरलेन से जोड़ा जा चुका है. कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है. यहां विश्वविद्यालय भी दे रहे हैं.
देवरिया जिले के राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के दो नगर पालिका परिषद और पन्द्रह नगर पंचायत के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया.
उन्होंने कहा कि, देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है. अब ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाना बहुत जरूरी है. तभी नगरों का समुचित विकास होगा. उत्तर प्रदेश में विकास का गतिमान है और गुंडा माफियाओं का सफाया हो रहा है. दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है. देवरिया के बैतालपुर में जल्दी एक शुगर मिल की स्थापना की जायेगी.
इस अवसर पर जिले के सभी नगर निकाय के 17 उम्मीदवार के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक जय प्रकाश निषाद, विधायक सभा कुंवर, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक दीपक मिश्रा, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, बीजेपी के जिला अध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह आदि मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…