देश

UP Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारी तेज, प्रयागराज में उम्मीदवारों को लेकर भाजपा, सपा और बसपा का मंथन शुरू

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां एक ओर तारीखों की घोषणा हो गई है तो वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक दलों में अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन करना भी शुरू कर दिया है. उमेश पाल हत्याकांड मामले के बाद प्रदेश में लगातार चर्चा में बने प्रयागराज की तरफ हर किसी की निगाह गड़ी हुई है. यहां से अब देखना ये है कि बसपा किसको उतारती है. क्योंकि पहले बसपा यहां से माफिया अतीक अदमद की बीवी शाइस्ता परवीन को उतार रही थी, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में उसका नाम शामिल होने के बाद से उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है और अब बसपा नए उम्मीदवार की खोज में जुट गई है. वहीं, दूसरी ओर भाजपा और सपा ने भी मंथन शुरू कर दिया है.

निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. प्रयागराज (Prayagraj) की बात करें तो यहां पर भाजपा (BJP), सपा (SP), बसपा (BSP) के साथ कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है. इसी के साथ सभी दलों ने अपने संभावित उम्मीदवारों को लेकर जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है और इसी के साथ खुद को बेहतर बताते हुए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाने शुरू कर दिए हैं.

प्रयागराज में भाजपा के दावेदार हैं 80 से ज्यादा

प्रयागराज में महापौर पद के लिए सबसे ज्यादा दमदार पार्टी अगर कोई है तो वो है भाजपा. भाजपा में महापौर पद के लिए 80 से ज्यादा दावेदार है, जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी (सपा) है. यहां से इसके करीब 42 दावेदारों ने महापौर की टिकट के लिए आवेदन किया है. तो वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को अब भी महापौर पद के लिए उचित दावेदार की तलाश है. क्योंकि बसपा में उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता का नाम शामिल होने के बाद शाइस्ता की उम्मीदवारी बसपा ने रद्द कर दी है. इसलिए अब बसपा नए चेहरे की तलाश में है. पार्टी सूत्रों की माने तो बसपा ने चेहरा भी तलाश लिया है, लेकिन अभी खुलासा नहीं कर रही है.

इनके बीच है सीधा मुकाबला

राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रयागराज नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा और सपा की सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों ही दलों में एक से बढ़कर एक धुरंधर यहां से उतरने जा रहे हैं. तो वहीं दोनों दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. जहां भाजपा में पार्षद प्रत्याशियों के लिए सोमवार से आवेदन लेना शुरू होगा, तो वहीं सपा भी पार्षद प्रत्याशियों के लिए तैयारियों में जुटी है. जानकारी सामने आई है कि, इस बार यहां पर 20 नए वार्ड बनाए गए हैं, जिसके बाद प्रयागराज में वार्डों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है. इस तरह से इस बार प्रयागराज नगर निगम के लिए 15 लाख 76 हजार 713 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

पढ़े इसे भी- UP Politics: “अखिलेश यादव खो बैठे हैं मानसिक संतुलन, समाजवादी पार्टी है वेंटीलेटर पर”, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार

बता दें कि यूपी चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने इस बार प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में कराने की योजना बनाई है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

5 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

16 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

48 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago