देश

UP Nikay Chunav 2023 Results: माफिया अतीक के गढ़ में BJP की कड़ी परीक्षा, जानें क्या है भाजपा का हाल और कितनी सीटों पर सपा ने काटा गदर

UP Nikay Chunav 2023 Results: उत्तर प्रदेश में दो चरणों में हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. इसी बीच अतीक के गढ़ प्रयागराज से भाजपा की कड़ी परीक्षा की खबर सामने आ रही है. यहां सपा भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है. प्रयागराज नगर निगम वार्ड 44 चकिया में, जहां अतीक का पैतृक घर है, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आगे चल रही हैं. तो वहीं 8 नगर पंचायत में 4 पर सपा है और दो पर भाजपा. इस दौरान कांग्रेस का हाल ये है कि कहीं भी आगे नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, अतीक के गढ़ चकिया में सपा प्रत्याशी बीजेपी की सरिता हेला से आगे चल रही हैं. अतीक अहमद का घर इसी वार्ड में आता है. बता दें कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की बदमाशों ने पुलिस कस्टडी में गोली मार दी थी. वहीं उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के बेटे असद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. 24 फरवरी को हुई उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन फरार है. इन सबके बीच हुए निकाय चुनाव में भाजपा को जीत तक पहुंचने के लिए कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. यही वजह है कि प्रयागराज जिले में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. 8 नगर पंचायत में 4 सीट पर पर सपा प्रत्याशी आगे हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. 8 में केवल 2 सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे हैं. वहीं बसपा एक सीट पर आग है तो वहीं कांग्रेस कहीं आगे नहीं है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023 Results: मतगणना शुरू होते ही अखिलेश ने कहा, “आशा है चुनाव आयोग…” तो वहीं डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले “…BJP को मिलेगा जनता का आशीर्वाद”

जानें क्या है प्रयागराज की तस्वीर

प्रयागराज नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं, जिनमें से 13 पर बाजपा आगे है तो वहीं 15 पर सपा आगे है. 4 पर कांग्रेस आगे है और एक पर बीएसपी व 9 पर अन्य दल आगे चल रहे हैं. फिलहाल देखना ये है कि शाम तक किसके हक में परिणाम जाता है.

बता दें कि इस बार यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण के लिए 4 मई को मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग की गई थी. जहां पहले चरण में 9 मंडल के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी तो वहीं 11 मई तो दूसरे चरण के लिए 9 मंडल के 38 जिलों 7 नगर निगमों पर मतदान हुआ था. इसी के साथ ही यूपी की दो विधानसभा स्वार और छानबे सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं, जिसके लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी. निकाय चुनाव के साथ आज इन दोनों सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए भी आज ही काउंटिंग जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

2 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

6 minutes ago