देश

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी आज, शाम तक जारी हो जाएगी फाइनल लिस्ट, 21 को होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो जाएगी और शाम तक फाइनल लिस्ट जारी हो जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को शपथ पत्र देना होगा. वहीं राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए अपनी-अपनी गणित लगा रहे हैं. भाजपा जहां इस चुनाव में मुस्लिम पसमांदा समाज पर नजर गड़ाए हुए है तो वहीं, बसपा से लेकर कांग्रेस और सपा भी मुस्लिम और दलितों को लेकर अपनी जुगत भिड़ा रहे हैं और सभी अपनी-अपनी तैयारी में लगे हुए हैं.

बता दें कि नामांकन पत्र जमा और जांच के बाद अब नाम वापसी की प्रक्रिया प्रदेश के तमाम जिलों में गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगी. इस दौरान नाम वापसी का आवेदन दिया जाएगा. इसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होगी. सूची नामांकन कक्षों के बाहर भी चस्पा की जाएगी. नाम वापसी के लिए जिलों में सबसे ज्यादा उन वार्डों में मान-मनौव्वल का दौर देखने को मिल रहा है जहां तीन से पांच अथवा छह प्रत्याशी हैं. यानी जिन वार्डों में तीन अथवा चार प्रत्याशी हैं, वहां नाम वापसी को लेकर मशक्कत हुई.

बताया जा रहा है कि पार्षद पद के लिए मोहल्ले के विशिष्ट लोगों से लेकर दोस्तों व रिश्तेदारों तक को उतारा गया था. नाम वापस कराने के लिए हर हथकंडे अपनाए गए हैं. माना जा रहा है कि कई वार्डों में कुछ नाम वापस हो सकते हैं. कुछ समझौते के तहत नाम वापस होंगे तो काफी संख्या में इसलिए भी नाम वापस लिए जाएंगे कि वह पहले से ही इसकी तैयारी किए थे.

वहीं, तमाम जिलों से खबर सामने आ रही है कि कुछ ऐसे भी नाम वापस होंगे, जिनके परिवार के कई लोग पर्चा दाखिल किए थे. दरअसल, नामांकन पत्र किसी वजह से खारिज न हो जाए, इस डर से कई दावेदारों ने परिवार के सदस्य का भी नामांकन करा दिया था. इनमें एक प्रत्याशी ने अपनी मां तो दो वार्डों में अपनी पत्नियों व चार वार्डों में अपनी भाभी का भी नामांकन करा दिया था. एक दावेदार ने तो साले का पर्चा दाखिल कराया था, वहीं दो ने अपने भाइयों का नामांकन कराया है. यानी इसी तरह के केस लगभग उन सभी जिलों में देखने को मिले हैं, जहां-जहां निकाय चुनाव होने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: रिटायर जजों की सुविधाओं में अनदेखी पर HC नाराज, वित्त और विशेष सचिव को हिरासत में लिया, चीफ सेक्रेटरी को भी नोटिस

बता दें चुनाव चिह्नों का आवंटन 21 अप्रैल को होगा. पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा. मतगणना 13 मई को होगी. प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 10 का चुनाव पहले चरण में होगा. इस बार राज्य चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago