देश

UP Nikay Chunav: सुल्तानपुर में बच्चों से प्रचार कराने पर मुश्किल में फंसी आम आदमी पार्टी, डीएम ने एसडीएम व सीओ सिटी को सौंपी जांच, मुकदमा दर्ज करने का आदेश

आशुतोष मिश्रा

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. यहां पार्टी पर नाबालिग बच्चों से पार्टी के लिए प्रचार कराने का आरोप लगा है. इस मामले में वीडियो व फोटो सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने पूरे मामले में जांच बिठा दी है.

डीएम ने चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल करने पर रोक लगाई थी. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के रोड शो में बच्चे शामिल हुए थे. इसका वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है.

निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए संजय सिंह शनिवार को सुल्तानपुर पहुंचे थे. संजय सिंह ने शनिवार शाम नगर पालिका क्षेत्र में आप प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया था. इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि काफिले में आगे-आगे बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे हाथ में आप का झंडा व टोपी लगाए चल रहे हैं और बच्चे नारे भी लगा रहे हैं.

ये बच्चे करीब 8 से 12 साल तक की उम्र के बताए जा रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम जसजीत कौर ने इसका संज्ञान लिया और मामले की जांच सौंप दी. वहीं आप प्रत्याशी संदीप शुक्ला ने बताया कि आम आदमी नगर पालिका के चुनाव को बहुत मजबूती के साथ लड़ रही है. उन्होंने बताया की रोड शो तिकोनिया पार्क से पंच रस्ता होते हुए राहुल चौराहा, नार्मल चौराहा होते हुए पूरे शहर में निकाला गया था.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: “अलीगढ़ के तालों का सही इस्तेमाल डबल इंजन की सरकार ने किया, यूपी में दंगों पर लग गया ‘ताला’…” बोले सीएम योगी

सूचना विभाग ने जारी किया था निर्देश

चुनाव प्रचार को लेकर डीएम ने सूचना विभाग के जरिए पत्र जारी किया था, जिसमें यह कहा था कि ऐसा कृत्य किसी प्रत्याशी द्वारा पाए जाने पर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस मामले में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मीडिया को बताया कि सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक बच्चों से प्रचार कराने की वीडियो सामने आया है. इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम और सीओ को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

41 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

57 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago