सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
By Shubhra Rai
Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/Twitter
GT vs LSG, Match Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजराट टाइटंस ने लखनऊ के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर लखनऊ ने बॉलिंग करने का फैसला लिया. जिसे गुजरात के ओपनर्स ने गलता साबिक किया और दमदार पारियों के सहारे 228 रनों का विशाल लक्ष्य सेट किया. जवाब में लखनऊ ने भी शानदार शुरुआत की मगर अफसोस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया और सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन ही बना पाई.
आखिरी ओवरों में पलटा मैच
पहले 10 ओवर के खेल में लखनऊ ने शानदार बल्लेबाजी की और ऐसा लगा की वो आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी. मगर यहां से मैच ने करवट ली और जीटी ने लगातार विकेट गंवाया. सबसे बड़ा विकेट डिकॉक का था क्योंकि वो शानदार लय में नजर आ रहे थे. बता दें, लखनऊ की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 70 रनों की पारी खेली, जो बेकार चली गई. वहीं,जीटी की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मोहित शर्मा रहे जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 4 विकेट लिए.
गुजरात ने बनाए थे 227 रन, साहा-गिल के अर्धशतक
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 227 रन बनाए. इसमें सबसे बड़ा रोल जीटी के ओपनर्स का रहा जिन्होंने अपनी-अपनी दमदार पारियों के सहारे टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचने में मदद की. शुभमन गिल (94 रन) और ऋद्धिमान साहा (81 रन) हाईएस्ट स्कोर रहे. बता दें दोनों बल्लेबाजों के बीच 74 बॉल में 142 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की.
ये भी पढ़ें: GT vs LSG: 38 साल उम्र के इस बल्लेबाज ने मचाया गदर, लखनऊ के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, विराट ने ऐसे किया रिएक्ट
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…