देश

UP Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव में आरक्षण सूची जारी, देखिए कौन सी सीट किसके लिए हुई रिजर्व

UP Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए दोबारा आरक्षण का ऐलान गुरुवार को हो गया है. ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की. साथ ही एक हफ्ते में आपत्ति देने का प्रस्ताव भी दिया.

आरक्षण सूची के अनुसार, लखनऊ नगर निगम सीट महिला घोषित किया गया है. इसके अलावा आगरा नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं, झांसी नगर निगम सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. जबकि शाहजहांपुर नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग महिला के रिजर्व किया गया है.

ऐसे ही फिरोजाबाद नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित किया गया है. वहीं, मेरठ नगर निगम सीट पिछड़ा वर्ग घोषित हुई है. इसके साथ ही कानपुर नगर निगम सीट महिला घोषित हुई है.

-गाजियाबाद नगर निगम सीट महिला घोषित

-वाराणसी, प्रयागराज नगर निगम अनारक्षित

-अलीगढ़, बरेली नगर निगम अनारक्षित घोषित

-मुरादाबाद, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित घोषित

-अयोध्या, मथुरा वृंदावन नगर निगम अनारक्षित

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव को लेकर आज जारी होगा नोटिफिकेशन, मंत्री एके शर्मा बोले- नियमानुसार दिया जाएगा आरक्षण

मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 6 अप्रैल तक आपत्तियां दी जा सकती हैं. यूपी में 762 नगर निकाय हैं. नगर पालिका सिसवा नगर पंचायत भानपुर को अलग रखते हुए लिस्ट जारी हुई है. नगर विकास विभाग के मंत्री ने कहा कि कोर्ट में हमने कहा था कि बिना ओबीसी आरक्षण के हम लोग चुनाव नहीं कराना चाहते हैं. कोर्ट ने हमारी बात मानी और आदेश जारी किया, जिसके बाद आज लिस्ट जारी की है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

10 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

25 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

29 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

34 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

38 minutes ago