देश

UP Nikay Chunav: बुलंदशहर में IPS अनुकृति शर्मा के आगे भाजपा विधायक को जोड़ने पड़े हाथ, जानें क्या है मामला

UP Nikay Chunav:  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भाजपा के विधायक को आईपीएस अनुकृति शर्मा के आगे हाथ जोड़ने पड़ गए. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है. जानकारी के मुताबिक, पहले तो यहां के सदर विधायक ने आईपीएस को सत्ता की हनक दिखाई, लेकिन फिर भी बात बनती न देख, बाद में हाथ जोड़ने लगे.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोमवार को निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण के नामांकन का आखिरी दिन था और सदर विधायक प्रदीप चौधरी अपने दो उम्मीदवारों का नामांकन कराने के लिए केंद्र पर 10 मिनट देर से पहुंचे. तब तक केंद्र का गेट बंद हो चुका था और पुलिस किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रही थी.

इसी दौरान प्रदीप चौधरी पहुंचे तो उनको भी आईपीएस अनुकृति शर्मा ने अंदर जाने से रोक दिया. इस पर पहले तो वे सत्ता की हनक दिखाने लगे, लेकिन महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर डीएम कहेंगे तो ही अंदर जाने दूंगी.

ये भी पढ़ें- UP News: फर्जी RAW ऑफिसर बनकर लड़कियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, 6 साल पहले ITBP से हुआ था बर्खास्त

विधायक ने मंत्री से भी डलवाया दबाव

बात न बनती देख विधायक ने प्रदेश सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना से बात कराई. इस पर अनुकृति ने उनसे भी यही कहा कि अगर जिलाधिकारी कहेंगे तो ही अंदर जाने दूंगी. इस पर जिलाधिकारी को फोन किया गया तो उन्होंने हामी भर दी. इसके बाद उन्होंने विधायक को अंदर जाने दिया. इस दौरान विधायक कहते दिखे, “कोई ताकत नहीं जो रोक ले हमको. जिससे कहेंगी वह कहेगा. डीएम साहब भी कहेंगे और एसएससी साहब भी कहेंगे. हम छोटी राजनीति नहीं करते. हम आये थे तो जाने देतीं आपको पता है.”

दो चरणों में होगा निकाय चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago