देश

UP Nikay Chunav: जहां एक महीने पहले हुई थी माफिया ब्रदर्स की हत्या, देखें वहां खिला कमल या फिर चली साईकिल या हाथ ने मारी बाजी

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव में सभी जिलों में शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही भाजपा ने प्रयागराज के उस इलाके में भी अपना विजयी झंडा गाड़ा है, जहां एक महीने पहले ही माफिया ब्रदर्स यानी अतीक अहमद और अशरफ की हत्या हुई थी. इसका मतलब साफ है कि यहां माफिया ब्रदर्स की हत्या के बाद भी भाजपा के वोटों में कोई फर्क नहीं पड़ा. हालांकि अतीक के गढ़ चकिया में सपा के पार्षद प्रत्याशी ने जीत हासिल की है.

यहां से भाजपा के उमेश चंद्र केसरवानी ने मेयर पद का चुनाव जीता है. उन्होंने 129,221 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है और सपा के प्रत्याशी को मात दी है. वहीं सदन में सबसे अधिक पार्षद भी भाजपा के ही होंगे. जबकि अतीक की हत्या के बाद सपा और बसपा ने यहां से चुनाव जीतने के लिए ताल ठोकी थी और मुस्लिम वोटों को साधने की पूरी जुगत भिड़ाई थी, लेकिन तब भी सपा के मेयर प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को दूसरे नम्बर से ही संतोष करना पड़ा. अजय को 58 हजार 19 वोट मिले हैं. तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को 36 हजार 733 मत प्राप्त हुए हैं. और बसपा के प्रत्याशी को 40 हजार 176 मत की प्राप्ति हुई है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Results: चुनाव के लिए ही किया निकाह और बेगम ने मार लिया मैदान, सपा से छीन लिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद

अतीक के गढ़ में सपा ने पाई विजय

अब अगर बात अतीक के गढ़ चकिया की तो यहां पर सपा के प्रत्याशी ने पार्षद पद पर विजय प्राप्त की है. इस तरह से प्रयागराज नगर निगम में कुल 16 पार्षद सपा के होंगे, तो वहीं सबसे ज्यादा प्रत्याशी भाजपा के बने हैं. यहां से भाजपा के कुल 56 प्रत्याशी जीते हैं और बसपा के मात्र दो प्रत्याशी ही विजयी हो सके हैं. कांग्रेस के चार प्रत्याशी जीते हैं तो वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं. इसके साथ ही 20 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है और वे भी सदन नें बैठेंगे.

15 अप्रैल को हुई थी माफिया ब्रदर्स की हत्या

बता दें कि 15 अप्रैल को अतीक और उसके भाई अशरफ पर बदमाशों ने उस वक्त गोलियां बरसा दी थी, जब दोनों को पुलिस कस्टडी में प्रयागराज के एक अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था. इस घटना में दौनों की मौत हो गई थी. दोनों बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोप था. इसी मामले में अतीक की बीवी शाइस्ता अभी भी फरार है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

2 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago