लंपी डिजीज के खिलाफ जंग में यूपी नंबर वन
लंपी स्किन डिजीज के खिलाफ जंग में यूपी नंबर वन बन गया है. उत्तर प्रदेश 1.50 करोड़ टीकाकरण करने वाला देश का पहला सूबा बन चुका है. यह उपलब्धि दो महीने के लगातार चले अभियान के बाद हासिल हुई है. देश में दूसरा स्थान गुजरात राज्य का है. 31 अक्तूबर तक 1.60 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है.
योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कोविड महामारी की तरह टीकाकरण अभियान मिशन मोड में चलाया गया था. प्रदेश के 32 जिलें में लंपी स्किन डिजीज से प्रभावित हैं. इनमें 1.05 लाख पशु प्रभावित हुए, इनका घरों पर इलाज के बाद एक लाख से अधिक रोग मुक्त हुए हैं. यूपी में लंपी स्किन डिजीज से रिकवरी दर 95 प्रतिशत पाया गया है.
मंत्री पशुधन धर्मपाल सिंह ने लंपी स्किन डिजीज के लक्षण वाले गोवंश के इलाज के लिए टीम-9 का गठन किया है. और वरिष्ठ नोडल अधिकारियों ने बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा व अलीगढ़ मंडलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कराया है. अभियान के दूसरे चरण में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण में हाईब्रिड मॉडल अपनाते हुए टीकाकरण के काम में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालयों के छात्रों और निजी टीकाकरण कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया गया है.
प्रदेश के पश्चिमांचल के 25 प्रभावित जिलों में रिंग टीकाकरण पर काम शुरू किया गया है. मध्य व पूर्वी प्रदेश में रोग न फैले इसके लिए पीलीभीत से इटावा तक, नेपाल व मध्य प्रदेश के बीच 320 किलोमीटर लंबाई में 10 किलोमीटर चौड़ी पट्टी बनाने का फैसला किया गया है. प्रदेश में 1.50 करोड़ टीकाकरण का रिकॉर्ड लगभग 2000 टीमों द्वारा पूरा गया है.
–भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…