जब ATM मशीन निकालने लगी 100 की जगह 500 के नोट
ATM मशीनों में अक्सर तकनीकी गड़बड़ी की खबरें आती रहती हैं. कभी एटीएम मशीन से पैसे निकालते वक्त डेबिट कार्ड मशीन में अटक जाता है तो कभी सही पिन कोड और अमाउंट डालने के बावजूद मशीन कम या ज्यादा पैसे निकालने लगती है. ऐसा ही एक मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है. जहां एटीएम मशीन पर पैसे निकालने पहुंचे एक युवक ने अपना कार्ड उपयोग करते हुए जब पैसा निकालना शुरु किया तो 100 की जगह 500 को नोट धड़ाधड़ निकलने लगे.
मामला अलीगढ़ के कस्बा खैर के अग्रसेन मार्केट में लगे एटीएम का है. जहां एटीएम में तकनीकी खराबी की समस्या देखी गई. हुआ कुछ यूं कि 23 अक्टूबर को मुमताज अली नामक एक व्यक्ति पैसा निकालने के लिए एटीएम पहुंचे. उन्होंने 2 हजार रुपये निकालने के लिए 100 -100 के नोट विकल्प में फीड किया, लेकिन 2 हजार की जगह 500-500 के नोट निकले.इस मामले की जानकारी पैसा निकाल रहे व्यक्ति ने गार्ड की मदद से बैंक के अधिकारियों को दी. जिससे बैंक अधिकारी टेंशन में आ गए और उनके हाथ-पांव फूलने लगे. जिसके बाद एटीएम मशीन को फौरन बंद करने का फैसला किया गया.
एटीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी का फायदा 5 लोगों ने उठा लिया. यह लोग एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचे और मशीन द्वारा ज्यादा पैसे निकालने की खबर किसी को नहीं दी और ज्यादा पैसे लेकर चलते बने. इस तरह कुल 18 ट्रांजेक्शन में एक लाख 96 हजार रुपये अतिरिक्त निकाले गए. लेकिन शायद इन लोगों को यह नहीं पता था कि उपर लगा कैमरा सब देख रहा है और उनकी शक्ल कैमरे में कैद हो चुकी है. एटीएम के ऊपरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे ने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया .जिसके फुटेज की मदद से ट्रांजेक्शन के ब्योरा से अधिक पैसा लेने वाले सभी पांच लोगों को चिह्न करके उनसे पैसा वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…