देश

“20 लाख लेकर प्रयागराज पहुंच जाओ, वरना इतनी गोलियां मारेंगे कि…” फरार गुड्डू मुस्लिम की धमकी भरी चिट्ठी से हड़कंप

Guddu Muslim: उमेश पाल हत्याकांड में फरार अतीक अहमद के करीबी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की धमकी भरी चिट्ठी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. एक तरफ पुलिस गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. वहीं दूसरी ओर, लखनऊ के आलम बाग के रहने वाले देवेंद्र तिवारी को गुड्डू मुस्लिम की धमकी भरी चिट्ठी मिली है.

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की कार पर रात में जान से मारने की धमकी भरा लेटर चिपका दिया गया था, जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. लेटर में धमकी देते हुए लिखा गया है कि 20 लाख लेकर प्रयागराज पहुंच जाना, वरना इतनी गोलियां मारी जाएंगी कि पुलिस भी कन्फ्यूज हो जाएगी.

इस धमकी भरे लेटर के बाद देवेंद्र तिवारी ने पुलिस से शिकायत की है. इस लेटर में एडीजी एसटीएफ और सीएम योगी का भी नाम है. गुड्डू मुस्लिम के नाम से लिखे गए लेटर में कहा गया है, “अभी सांसद जी मरे हैं, हम लोग जिंदा हैं और हमें पता है कि हमारे साथ क्या होना है. तुझे नहीं पता कि हम लोगों की पहुंच अंडरवर्ल्ड तक है. अगर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो बहुत बुरा होगा.”

फरार है गुड्डू मुस्लिम

बता दें कि 5 लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम को यूपी एसटीएफ ढूंढ रही है. वह उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार है. पिछले दिनों खबर आई थी कि उसकी लास्ट लोकेशन राजस्थान मिली है. हालांकि, अभी भी पुलिस उसके लोकेशन को लेकर कुछ नहीं बोल रही है. उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. इस एनकाउंटर में गुलाम भी मारा गया था. इस केस में पुलिस को अतीक की पत्नी शाइस्ता की भी तलाश है जो अभी तक फरार है.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: “माफिया अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाना बीजेपी की उपलब्धि…” बोलकर भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने मांगे वोट

वहीं दो दिनों बाद ही पुलिस हिरासत में मेडिकल के लिए ले जाते वक्त अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अतीक और अशरफ पर तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और इसके बाद खुद को सरेंडर कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

13 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

16 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

30 minutes ago

सरदार पटेल की बेटी नहीं, अपनी अलग पहचान रखने वाली सेनानी थीं मणिबेन पटेल; जानिए उनके संघर्ष और देशसेवा की अनसुनी कहानी

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…

45 minutes ago