देश

केस को रफा-दफा करने के लिए दारोगा ने मांग ली 15 लाख की रिश्वत, एंटी करप्शन ने रंगे-हाथों किया गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर ने किया बर्खास्त

Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थाने में तैनात प्रशिक्षु दरोगा गुलाब सिंह राजपूत को 4 लाख की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दरोगा के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुलाब सिंह को सेवा से बर्खास्त करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. आरोपी ने सेवानिवृत्त कमांडर राजीव सरदाना से साल 2019 में निर्माणाधीन एएमआर मॉल में 7 करोड़ के सामान चोरी होने के केस की जांच के लिए 15 लाख रुपए मांगे थे. बाद में 13 लाख रुपए देने की बात तय हुई थी. पहली किस्त के तौर पर आरोपी 4 लाख लेने पहुंचा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

दरअसल, 20 जनवरी 2019 को एएमआर मॉल के जनरल सेक्रेटरी कर्नल वीरेंद्र भाटिया ने ईकोटेक थाना वन में केस दर्ज कराया था. आरोप था कि टेक जोन 9 में निर्माणाधीन एएमआर मॉल से जंपिंग मशीन, जनरेटर सेट, स्वचालित सीढ़ियों समेत करीब 7 करोड़ रुपए का सामान चोरी हो गया. मामले में किसी को नामजद नहीं किया गया था.

ईकोटेक 1 थाना पुलिस के मुताबिक मामले के जांच अधिकारी गुलाब सिंह ने राजीव सरदाना से केस में उसका नाम सामने आने की बात कही थी और रुपए देने पर सरदाना और उसकी पत्नी को जेल भेजने की धमकी दी थी. राजीव सरदाना पहली किस्त के तौर पर 4 लाख देने को तैयार हो गए. उन्होंने इसकी सूचना एंटी करप्शन मेरठ टीम को दे दी. शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम बताए गए समय व सूरजपुर में स्थान पर पहुंच गई. दरोगा ने जैसे ही राजीव सरदाना से रुपए लिए, एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: MP: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस की भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) टीम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घूस लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

21 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

22 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

34 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

34 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

53 minutes ago