होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Hardik Pandya emotions during that wild Arshdeep Singh over.(Screengrab)
Arshdeep Singh IND vs NZ: वनडे सीरीज 3-0 से गंवाने वाली न्यूजीलैंड ने टी 20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 21 रन से हराया. मगर हैरान करने वाली बात यह है कि इस मैच को न्यूजीलैंड ने जीता नहीं है बल्कि भारतीय टीम ने मेहमान टीम को ये मैच गिफ्ट किया. क्योंकि रिजल्ट भारत के पक्ष में भी हो सकता था लेकिन हुआ नहीं और इसका कारण खुद टीम इंडिया बनी. इस हार के साथ ही रांची में टीम इंडिया का अजय रिकॉर्ड भी टूट गया.
टीम इंडिया ने खुद डुबोई अपनी लुटिया
भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इंडिया के गेंदबाजों ने 43 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजकर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन पहले डेवन कॉन्वे की 35 गेंदों में पर 52 और फिर डेरिल मिचेल की 30 गेंदों पर खेली गई 59 रनों की नाबाद पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना दिए और इंडिया को जीत के लिए 177 का बड़ा टारगेट दिया. अंतिम ओवरों की गलती के कारण कीवी टीम इस टारगेट को सेट करने में सफल रही और मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट था अर्शदीप का आखिरी ओवर.
इसी एक ओवर में हार गई इंडिया
अब हम बात अर्शदीप के उस ओवर की करेंगे जिसकी वजह से इंडियन टीम पर दबाव बढ़ा और शायद वही हार का कारण भी बनी. न्यूजीलैंड अपनी पारी के 19 वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना चुका था. 20 वां ओवर हार्दिक ने अर्शदीप को इस उम्मीद के साथ दिया ताकि वे क्रीज पर डटे मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर समेटे लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा.
अर्शदीप ने पहली ही गेंद नो फेंकी और मिचेल ने उसपर छक्का जड़ दिया. अगली दो गेंदों पर भी मिचेल ने अर्शदीप को दो छक्के मारे और उसके बाद एक चौका जड़ा. इस ओवर में कुल 27 रन बने और न्यूजीलैंड का स्कोर 149 से सीधे 176 हो गया. आखिरी ओवर में गए 27 रन ने इंडिया के बल्लेबाजों पर ऐसा दबाव जिससे वे बाहर नहीं निकल पाए. बड़े स्कोर के दबाव में टीम इंडिया अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और आखिर में हमें हार का सामना करना पड़ा. हार की पूरी जिम्मेदारी हम अर्शदीप को तो नहीं दे सकते लेकिन हां उनके ओवर ने इंडियन टीम पर दबाव बढ़ाया इसमें कोई शक नहीं.
फ्लॉप रहा टॉप ऑर्डर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. गिल 7, किशन 4 और राहुल त्रिपाठी 0 पर पेवेलियन लौट गए. इंडिया 15 पर 3 विकेट खोकर मैच वहीं हार गई लेकिन उम्मीद अभी बाकी थी. इस उम्मीद को पंख दिए सूर्या और हार्दिक ने. इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की लेकिन पहले 47 रन बनाकर सूर्या और फिर 21 रन बनाकर हार्दिक पंड्या आउट हो गए.
न्यूजीलैंड को बैक टू बैक मिली इन बड़ी सफलताओं ने उसकी जीत पक्की कर दी. हालांकि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 50 रनों की पारी जरुर खेली लेकिन तब तक मैच भारत के हाथ से निकल चुका था. दीपक हु्ड्डा भी सिर्फ 10 रन बना पाए. इंडिया 20 ओवरों में 9 विकेट पर 155 रन बना पाई और मैच 21 रन से हार गई. न्यूजीलैंड के लिए ब्रेसवेल, सैंटनर और फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट लिए. 1-1 विकेट सोढ़ी और डफी ने भी चटकाए.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…