मृतक की फाइल फोटो-सोशल मीडिया
UP Police: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दारोगा से परेशान होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है. इस घटना के बाद से यूपी पुलिस में हड़कम्प मच गया है. मृतक युवक के परिजनों ने दारोगा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही परिजनों ने एसएसपी सुशील चंद्रभान से शिकायत भी की है, इसके बाद उन्होंने दारोगा पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पूरे प्रकरण में जांच के आदेश दे दिए हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, घटना सोमवार देर शाम फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के भिटौंरा रेलवे स्टेशन के माधोपुर ओवरब्रिज के पास की है. बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के पास ही रोहित पाल नाम के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में हड़कम्प मच गया था. छानबीन के बाद पुलिस को रोहित के परिवार के बारे में पता चला और फिर उनको सूचना दी गई. मृतक रोहित की उम्र 27 साल बताई जा रही है. वह गांव फिरोजपुर का रहने वाला था. पूरे प्रकरण को लेकर मृतक रोहित के परिजनों ने एसएसपी से शिकायत करते हुए दारोगा पर आरोप लगाया है और बताया है कि, उनके बेटे रोहित पर गांव की एक युवती को गायब करने का आरोप लगाकर दारोगा उसे लगातार परेशान कर रहे थे, जबकि इस सम्बंध में युवती के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी. परिजनों ने ये भी बताया कि, दो दिन पहले ही युवती अपने घर भी लौट आई थी. बावजूद इसके दारोगा रोज घर पर आकर उनके बेटे को धमकाते थे और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे कह रहे थे कि तू लड़की को भगा कर ले गया है. अगर मामला निपटाना है तो 50 हजार रुपए दे दो, नहीं तो जेल में डाल देंगे.
पूरे परिवार ने आरोप लगाया कि इसी से परेशान होकर उनके बेटे ने मौत को गले लगा लिया. इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. तो वहीं फतेहगंज पश्चिमी में तैनात दारोगा के खिलाफ एसएसपी सुशील चंद्रभान ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया है. इसी के साथ कहा है कि, युवक के प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या और दारोगा द्वारा प्रताड़ित करने के आरोपों की जांच कराई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…