फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इस दिन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी होगी. इस एतिहासिक पल का हर कोई साक्षी बनना चाहता है. अपने रामलला के दर्शन करने के लिए तमाम भक्त ऐसे हैं जो बड़ी दूरी से पैदल ही चलकर अयोध्या धाम आ रहे हैं. इसी कड़ी में कर्नाटक के “बापू” का भी नाम जुड़ गया है, जो कि, महात्मा गांधी की वेषभूषा में पैदल ही दो हजार किलोमीटर की यात्रा तय करके अयोध्या जा रहे हैं. कड़ाके की ठंड में अनोखे बापू ने सिर्फ एक धोती बदन पर लपेट रखी है. तो वहीं महात्मा गांधी की तरह की आंखों पर गोल चश्मा पहन रखा है और हाथ में लाठी, कमर पर घड़ी लगा रखी है.
बता दें कि आधुनिक गांधी के नाम से मशहूर राम भक्त मुर्तना कर्नाटक के रहने वाले हैं. उन्होंने 9 दिसंबर 2023 को अयोध्या के लिए पद यात्रा शुरू की है. इस दौरान वह दो हजार किलो मीटर का सफर तय करेंगे. राम भक्त मुर्तना ने मीडिया को बताया कि, उनका एकमात्र लक्ष्य है कि 22 जनवरी से पहले वह राम नगरी अयोध्या पहुंच जाएं.
बता दें कि वर्तमान में मुर्तना की उम्र 50 साल है, लेकिन उनका जोश व जज्बा किसी नजवान से कम नहीं दिखाई दे रहा है. वह लगातार भगवान राम की भक्ति में लीन होकर अयोध्या की ओर दौड़े जा रहे हैं. फिलहाल राम भक्त मुर्तना कर्नाटक व तमाम मार्गों से होते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच गए हैं. वह प्रयागराज के माघ मेले में दिखाई दिए तो महात्मा गांधी की वेशभूषा में उनको देखकर हर किसी की निगाहें उन पर ही ठिठक गईं और उत्सुकतावश लोग ये जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर वह कौन हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि, वह महत्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने अपनी इस पैदल यात्रा के पीछे का मकसद राष्ट्र पिता के विचारों को लोगों तक पहुंचाना बताया है. तो वहीं वह कर्नाटक से होते हुए प्रयागराज पहुंच गए हैं औऱ यहां के कमिश्नर से भी उन्होंने मुलाकात की है. कमिश्नर ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया, साथ ही कपड़े देते हुए उसे पहनने की अपील की, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया और कहा कि, उनके पास जीतने वस्त्र हैं वो पर्याप्त हैं. तो वहीं विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने उनको प्रयागराज में आश्रय दिया है.
इस कड़ाके की ठंड में मात्र एक धोती में लिपटे मुर्तना लगातार राम की भक्ति में लीन होकर अयोध्या की ओर पैदल दौड़े चले जा रहे हैं. फिलहाल अभी उनकी यात्रा की दूरी 170 किलोमीटर बची है. माना जा रहा है कि, तीन से चार दिन में वह अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे. खबरों के मुताबिक, मुर्तना जिस भी जिले में जा रहे हैं वहां के लोग उनका जोर-शोर से स्वागत कर रहे हैं और आधुनिक गांधी के साथ लगातार सेल्फी ले रहे हैं. उनकी वेषभूषा लगातार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. वह रास्ते भर महात्मा गांधी की तरह ही राम नाम के जाप का उच्चारण करते हुए चल रहे हैं. उनके हाथों में आदर्श राम राज्य के बारे में लिखी तख्तियां भी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…