मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान
Ustad Rashid Khan Passed Away: संगीत की दुनिया के विख्यात उस्ताद राशिद खान अब नहीं रहे. मंगलवार, 9 जनवरी के दिन उनका निधन हो गया. वह कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में भर्ती थे, जहां 22 नवंबर से उनका इलाज चल रहा था. उन्हें कैंसर हो गया था. निधन के बाद कल यानी 10 जनवरी को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
राशिद खान के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. प्रियंका ने ट्वीट किया— “भारतीय शास्त्रीय संगीत के लोकप्रिय गायक उस्ताद राशिद खान के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनके निधन से संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति पहुंची है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिजनों एवं उनके चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”
कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर दीपक क्षत्री ने भी ट्वीट किया— यह दुखद समाचार है कि उस्ताद राशिद खान जी का निधन हो गया. उनका योगदान भारतीय शास्त्रीय संगीत में सदैव याद किया जाएगा.
बता दें कि उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था. उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने गाए. उनके फेमस गानों में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का आओगे जब तुम ओ साजना गाना शामिल है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म ‘माय नेम इज खान’ का अल्लाह ही रहम, फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का तू बनजा गली संग अन्य गानों को गाया था. वह पुरानी पीढ़ी के लोगों में खासा लोकप्रिय रहे.
— भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…