देश

UP Police: दो महिला सिपाही बनना चाहती हैं पुरुष, जेंडर चेंज करवाने के लिए डीजीपी से मांगी अनुमति

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात दो महिला कांस्टेबल ने पुरुष बनने की इजाजत मांगी है. लिंग परिवर्तन करवाने के लिए दोनों ने डीजीपी मुख्यालय को पत्र लिखा है और अपनी पूरी जानकारी दी है. इस के बाद से पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और महिला आरक्षियों की अर्जी का निस्तारण करने की जुगत भिड़ा रही है. हालांकि इस मामले में डीजीपी मुख्यालय की स्थापना विंग ने शासन को पत्र लिखकर अंतिम राय मांगी है.

बता दें कि आज के समय में विज्ञान इतना आगे बढ़ गया है कि लिंग परिवर्तन कराना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है. इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और चिकित्सक इस काम में पूरी सफलता पा रहे हैं लेकिन यूपी पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बात को लेकर सामने आ रही है कि महिला कांस्टेबल की भर्ती और सेवा शर्तें, पुरुष आरक्षी की भर्ती और सेवा शर्तों से बिल्कुल अलग होती हैं. भर्ती के समय महिला और पुरुष आरक्षी के शारीरिक मानक भी अलग होते हैं. ऐसे मे अगर ये महिला आरक्षी लिंग बदलवाकर पुरुष बन जाती हैं तो फिर इन दोनों की भर्ती प्रक्रिया को कैसे देखा जाए? इसी उधेड़बुन में पुलिस विभाग पड़ा हुआ है और इसी के बाद पुलिस विभाग अड़चनों को दूर करने पर विचार कर रहा है. हालांकि दोनों ही महिला आरक्षी ने इस संबंध में हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है.

ये भी पढ़ें- UP News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई, भरना होगा एक लाख तक का जुर्माना

मेडिकल और विधिक राय ले रही सरकार

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग के सामने सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि यदि महिला आरक्षी को पुरुष बनने की अनुमति दे भी दी जाए तो फिर उस महिला आरक्षी का पुरुष आरक्षी की भर्ती के मानक के अनुरूप कद कैसे बराबर होगा? आवेदन करने वाली एक महिला कांस्टेबल ने अपनी अर्जी के साथ प्राइवेट डॉक्टर के लिंग परिवर्तन संबंधी मेडिकल रिपोर्ट भी पत्र के साथ लगाकर दिया है. वहीं इस पूरी दुविधा का समाधान पाने के लिए डीजीपी मुख्यालय की स्थापना विंग ने दोनों महिला आरक्षी के लिंग परिवर्तन संबंधी आवेदन को शासन को भेज दिया है और इसी के साथ इस पूरे मामले में विधिक और मेडिकल राय ली जा रही है व शासन स्तर से इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय मांगा गया है.

इन दो जिलों में तैनात हैं महिला कांस्टेबल

बता दें कि लिंग परिवर्तन कराने के लिए आवेदन देने वाली दोनों महिला कांस्टेबल इस समय यूपी के गोरखपुर और गोंडा जिले में तैनात हैं. दोनों ने लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष बनने की इच्छा अपने विभाग के सामने जाहिर की है और अनुमति मांगी है. वहीं डीजीपी मुख्यालय ने महिला आरक्षी के पुरुष बनने की अनुमति दिए जाने से पहले तकनीकी और विधिक पहलुओं को लेकर मंथन जारी कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्रिकेटर्स की ‘हटके’ लव स्टोरी: शादी से पहले बने पिता; एक ने नहीं दी बच्चे को पहचान, दूसरे ने पत्नी को दिया तलाक

Cricketers Before Marriage: क्रिकेट की दुनिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने शादी से पहले ही…

9 minutes ago

ग्रीन एनर्जी में अडानी समूह का बड़ा धमाका: ‘धमरा पोर्ट’ बना देश का पहला 100% रिन्यूएबल पावर से चलने वाला बंदरगाह

ओडिशा का धमरा पोर्ट 100% रिन्यूएबल बिजली से संचालित होने वाला भारत का पहला बड़ा…

19 minutes ago

उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…

47 minutes ago

दिल्ली में चढ़ा अनोखा चुनावी बुखार! 64 ‘फैट डॉग्स’ के बीच जंग, पोस्टर-बैनर के साथ जारी है प्रचार

Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…

50 minutes ago

‘शादियों में भीड़, अंतिम विदाई में सन्नाटा’ मुश्ताक खान की विदाई पर रजा मुराद ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…

57 minutes ago