दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) के खिलाफ दायर मानहानि मामले में स्वराज के वकील ने आरोपों से संबंधित कुछ दस्तावेज राऊज एवेन्यु कोर्ट (Rouse Avenue Court) को सौंप दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान स्वराज की ओर से पेश वकील ने सत्येंद्र जैन की ओर से की गई मानहानि शिकायत का विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह शिकायत राजनीति से प्रेरित है. सत्येंद्र जैन इसका इस्तेमाल चुनावी उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन इसी मामले में जेल में थे. राऊज एवेन्यु कोर्ट 22 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
16 दिसंबर को कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि याचिका पर संज्ञान लेते हुए बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी किया था. सत्येंद्र जैन ने याचिका दायर कर कहा है कि बांसुरी स्वराज के बयान ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है. सत्येंद्र जैन ने कहा है कि बांसुरी स्वराज ने एक टीवी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि उनके घर से तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए थे.
याचिका में कहा गया है कि बांसुरी स्वराज ने अपने बयान में कहा कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के मिले थे. दायर याचिका में कहा गया है कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को टीवी चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में उनकी छवि खराब करने वाले बयान दिए थे. इस बयान में बांसुरी स्वराज ने सत्येंद्र जैन को फर्जी करार दिया था.
बता दें कि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबे वक्त तक जेल में रहने के बाद जमानत पर है. जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. साल.2017 में सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
ये भी पढ़ें: केरल की एथलीट का 60 से अधिक लोगों ने किया बलात्कार, अब तक 28 गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…
Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…
Delhi NCR Women Safety: नोएडा में महिला सुरक्षा की पोल खोलने के लिए एक युवक…
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…